यूपी-बिहार वालों के लिए खुशखबरी! बलिया से छपरा अब सिर्फ 90 मिनट दूर, अगस्त से एक्सप्रेसवे पर भरें फर्राटा
गाजीपुर के हृदयपुर से बलिया होते हुए बिहार के मांझी तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर है। एनएचएआई (NHAI) के अनुसार, इस महात्वाकांक्षी प ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 03:43:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 03:43:44 PM (IST)
बलिया से छपरा अब सिर्फ 90 मिनट दूर, अगस्त से एक्सप्रेसवे पर भरें फर्राटाHighLights
- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 88% कार्य पूर्ण, अगस्त तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
- 100 किमी/घंटा की रफ्तार से गाजीपुर-छपरा का सफर मात्र 1.5 घंटे में
- करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास 205 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण शुरू
एजेंसी, बलिया। गाजीपुर के हृदयपुर से बलिया होते हुए बिहार के मांझी तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर है। एनएचएआई (NHAI) के अनुसार, इस महात्वाकांक्षी परियोजना का 88 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है। हालांकि, पहले इसे मई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन तकनीकी कारणों से अब इसकी समय-सीमा बढ़ाकर अगस्त 2026 कर दी गई है।
चार पैकेजों में बंटा ₹5311 करोड़ का प्रोजेक्ट
पूरी परियोजना को चार हिस्सों में बांटकर तेजी से काम किया जा रहा है...
- पैकेज 1: गाजीपुर (हृदयपुर) से शाहपुर तक का काम लगभग पूरा है।
- पैकेज 2: शाहपुर से पिंडारी के बीच इलेक्ट्रिक लाइनों की शिफ्टिंग जारी है।
- पैकेज 3: पिंडारी से रिविलगंज (बिहार) तक मिट्टी भराई का अंतिम दौर चल रहा है।
- पैकेज 4: बक्सर स्पर (17.27 किमी) के तहत करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास 205 मीटर लंबे आरओबी (ROB) का निर्माण शुरू हो गया है।
सफर में होगी समय की भारी बचत
अभी गाजीपुर से बलिया होते हुए छपरा पहुंचने में 4 घंटे से अधिक का समय लगता है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद,
- यात्री केवल 1.5 घंटे में यह सफर तय कर सकेंगे।
- वाहनों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
- पटना, बक्सर और छपरा जैसे बड़े शहर सीधे लखनऊ और दिल्ली से कनेक्ट हो जाएंगे।
हाईटेक होगा एक्सप्रेसवे: सुरक्षा और सुविधाएं
इस मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
- ATMS सिस्टम: ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वाहनों की स्पीड पर नज़र रखी जाएगी।
- आपातकालीन सेवाएं: पूरे रूट पर एम्बुलेंस, क्रेन, रूट पेट्रोल वाहन और लाइटिंग की व्यवस्था होगी।
- ब्रिज निर्माण: परियोजना के तहत 5 ओवरब्रिज और 12 माइनर ब्रिज बनाए गए हैं।
इन प्रमुख मार्गों और गांवों को मिलेगा लाभ
यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर के 86, बलिया के 99 और बिहार (सारण) के 4 गांवों को सीधे जोड़ेगा। साथ ही यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, एनएच-24, और मांझी-ताजपुर मार्ग जैसे दर्जनों प्रमुख रास्तों को आपस में कनेक्ट करेगा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 88% कार्य पूर्ण है। पैकेज चार के तहत करीमुद्दीनपुर में आरओबी का निर्माण भी शुरू हो चुका है। - पीयूष अग्रवाल, परियोजना निदेशक, NHAI
यह भी पढ़ें- MP में बसों का सफर होगा हाईटेक: पैनिक बटन और ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य, लाइव डेटा न मिलने पर कैंसिल होगा परमिट