• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ

    अच्छी खबर: यूपी में कैंसर इलाज का नया मॉडल, एलोपैथी, आयुर्वेद और योग का ‘ट्रिपल डोज’ लड़ेगा इस बीमारी से जंग

    उत्तर प्रदेश में कैंसर के इलाज को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार जल्द ही एलोपैथी, आयुर्वेद और योग आधारित ‘इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी’ मॉडल शुर...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: manoj dubey
    Publish Date: Thu, 28 May 2026 12:25:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 12:28:12 PM (IST)
    • Join करें
    अच्छी खबर:  यूपी में कैंसर इलाज का नया मॉडल, एलोपैथी, आयुर्वेद और योग का ‘ट्रिपल डोज’ लड़ेगा इस बीमारी से जंग
    फोटो प्रतीकात्मक है और एआई से बनाया गया है।

    HighLights

    1. कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव भी अपेक्षाकृत कम रहे
    2. प्राकृतिक चिकित्सा के अच्छे नतीजे देखने को मिले
    3. पहले चरण में आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी

    संतोष शुक्ल, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कैंसर के इलाज को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार जल्द ही एलोपैथी, आयुर्वेद और योग आधारित ‘इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी’ मॉडल शुरू करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत लखनऊ स्थित कल्याण सिंह कैंसर सुपरस्पेशियलिटी सेंटर से इसी साल के अंत तक किए जाने की योजना है।

    दरअसल, कैंसर मरीजों में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है।

    कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव भी अपेक्षाकृत कम रहे

    मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में मुजफ्फरनगर के 45 वर्षीय अनुपम वर्मा को मुंह के कैंसर के इलाज के दौरान एलोपैथिक दवाओं के साथ आयुर्वेदिक उपचार भी दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हुई और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव भी अपेक्षाकृत कम रहे।


    naidunia_image

    प्राकृतिक चिकित्सा के अच्छे नतीजे देखने को मिले

    इसी तरह हरियाणा के झज्जर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में भी प्राकृतिक चिकित्सा के अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। इन अनुभवों के आधार पर यूपी सरकार अब प्रदेश में इंटीग्रेटेड कैंसर ट्रीटमेंट मॉडल लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैंसर, ट्रॉमा और आईसीयू सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है।

    बैठक में तत्काल लागू करने के निर्देश दिए

    14 मई को आयोजित राज्य कैंसर मिशन की बैठक में कैंसर टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. एमएलबी भट्ट ने प्रदेश में कैंसर की स्थिति और इलाज व्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद कल्याण सिंह कैंसर सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया, जिसे मुख्यमंत्री ने 26 मई की समीक्षा बैठक में तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।

    पहले चरण में आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी

    पहले चरण में मुंह, गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर के मरीजों को सहायक उपचार के रूप में आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक गिलोय, अश्वगंधा, हल्दी और लहसुन जैसी कई औषधीय वनस्पतियां कैंसर नियंत्रण में सहायक साबित हुई हैं।

    naidunia_image

    75 जिलों के डे-केयर कैंसर सेंटरों को जोड़ने की योजना

    सरकार की योजना दूसरे चरण में सभी 75 जिलों के डे-केयर कैंसर सेंटरों को भी इस मॉडल से जोड़ने की है। इसके लिए जिला अस्पतालों में तैनात आयुष चिकित्सकों को टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल और एम्स आयुर्वेद, नई दिल्ली से विशेष प्रशिक्षण और प्रमाणन दिलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    प्रमुख संस्थानों में इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी मॉडल पर हो रहा काम

    वर्तमान में देश के कुछ प्रमुख संस्थानों जैसे एम्स आयुर्वेद गोवा, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर, टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल मुंबई, सीएमसी वेल्लोर और बीएचयू में इंटीग्रेटेड ऑन्कोलॉजी मॉडल पर काम किया जा रहा है।