• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: अब मृतकों की संख्या बढ़कर हुईं 15, इनमें 10 बच्चे शामिल, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी है। अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई, जिसमें 10 बच्चे शामिल हैं।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 01:51:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 02:17:42 PM (IST)
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: अब मृतकों की संख्या बढ़कर हुईं 15, इनमें 10 बच्चे शामिल, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

HighLights

  1. कौशांबी ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी
  2. अब मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15
  3. विभागीय कार्रवाई में 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी है। अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई, जिसमें 10 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा चार पुरुष और एक महिला भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में चार मृतक एक ही परिवार के हैं। दो परिवार के तीन-तीन सदस्यों की जान गई। तीन गंभीर घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती हैं।


9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रकरण में लापरवाही पर नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दारोगा और दो सिपाही पर कार्रवाई की गई। आईजी अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर पिपरी थाना व चौकी में पिछले दो वर्ष में तैनात रहे यहां पुलिस कर्मियों को खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, महिला की मौत के बाद पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

अब तक इन मृतकों की हुई मौत...

प्रियांजलि (पांच वर्ष) पुत्री मंजीत कुमार

प्रवीण सिंह (13 वर्ष) पुत्र मंजीत

जाह्नवी (12 वर्ष) पुत्री गया प्रसाद

आदित्य (12 वर्ष) पुत्र गया प्रसाद

रवि (आठ वर्ष) पुत्र गया प्रसाद

ज्ञान सिंह (40 वर्ष) पुत्र हरिमोहन

आदित्य (आठ वर्ष) पुत्र अज्ञात

अंजू (23 वर्ष) पत्नी विक्रम सरोज

विक्रम सरोज (35 वर्ष)

अंश (छह वर्ष) पुत्र विक्रम सरोज

नन्हा (04 वर्ष) पुत्र विक्रम सरोज

अन्य का नाम अभी ज्ञात नहीं।

यह भी पढ़ें- देवरिया में सीएम योगी ने दी सौगात, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास