बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट के रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
लखनऊ से रायपुर आ रही एक फ्लाइट में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 02:33:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 06:03:34 PM (IST)
फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया बंदर( सांकेतिक फोटो)HighLights
- रनवे पर बंदर आने से लैंडिंग के दौरान खतरा
- पायलट की सूझबूझ से 132 यात्रियों की जान बची
- एयरपोर्ट ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के दिए निर्देश
डिजिटल डेस्क। लखनऊ से रायपुर आ रही एक फ्लाइट में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब लैंडिंग के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे विमान समय रहते रुक गया और संभावित दुर्घटना टल गई।
फ्लाइट में कुल 132 यात्री सवार थे
बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 132 यात्री सवार थे, जिनमें आधे से ज्यादा यात्री रायपुर के रहने वाले थे। घटना के दौरान कुछ समय के लिए विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे।