Prateek Yadav Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने चिता को दी मुखाग्नि
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की रस्में बैकुंठधाम में संपन्न हुईं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव अपनी बेटियों के साथ श्मशान घाट पहुंचीं। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 03:01:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 03:01:00 PM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव।HighLights
- पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव
- ससुर ने चिता को दी मुखाग्नि
- अंतिम यात्रा और दिग्गजों की मौजूदगी
डिजिटल डेस्क। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली।
केजीएमयू (KGMU) में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के विशेष पैनल ने किया था। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई थी।
राजनीति से दूर, बिजनेस में बनाई पहचान
![naidunia_image]()
प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद से ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है।
अंतिम यात्रा और दिग्गजों की मौजूदगी
![naidunia_image]()
प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पार्थिव शरीर बैकुंठधाम श्मशान घाट ले जाया गया। श्मशान घाट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और अखिलेश के बेटे सहित कई भाजपा और सपा नेता पहुंचे।
ससुर ने दी मुखाग्नि
![naidunia_image]()
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की रस्में बैकुंठधाम में संपन्न हुईं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव अपनी बेटियों के साथ श्मशान घाट पहुंचीं। प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और परिवार के साथ-साथ समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।