• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

Indian Railways का नया तोहफा, चर्लपल्ली-गोरखपुर रूट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, भोपाल-बीना-झांसी समेत कई स्टेशनों पर होगा स्टॉप

Amrit Bharat Express: अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे नया विकल्प मिलेगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 02:30:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 02:36:10 PM (IST)
Indian Railways का नया तोहफा, चर्लपल्ली-गोरखपुर रूट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, भोपाल-बीना-झांसी समेत कई स्टेशनों पर होगा स्टॉप
चर्लपल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

HighLights

  1. - 2 अक्टूबर 2026 से ट्रेन का संचालन शुरू होगा
  2. चर्लपल्ली से गोरखपुर के लिए शुक्रवार को चलेगी
  3. ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर गोरखपुर पहुंचेगी

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। रेलवे प्रशासन (Indian Railways) 2 अक्टूबर 2026 से तेलंगाना के चर्लपल्ली और गोरखपुर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express Train) का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन लखनऊ होते हुए चलेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए नया विकल्प मिलेगा।

प्रत्येक शुक्रवार चलेगी ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 22075 चर्लपल्ली से गोरखपुर के लिए प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन चर्लपल्ली से रात 9:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह भोपाल, बीना और झांसी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।


तीसरे दिन ऐशबाग पहुंचेगी ट्रेन

चर्लपल्ली से रवाना होने के बाद ट्रेन तीसरे दिन रात 12:58 बजे लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना होगी और सुबह 6:25 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से संबंधित मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रविवार को गोरखपुर से वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 22076 गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 5 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन के इस नए संचालन से चर्लपल्ली, लखनऊ और गोरखपुर के बीच यात्रियों को सफर का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।