• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

'अखिलेश सोते रहे, चच्चा ने डील कर ली...', शिवपाल यादव की आजम खान से जेल में मुलाकात पर राजभर का तंज

शिवपाल यादव और आजम खान की डासना जेल में मुलाकात को लेकर तंज कसते हुए सवाल किया कि चाचा बताकर गए थे या बिना बताए। उन्होंने लंबी डीलिंग होने की आशंका भी जताई।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 03:41:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 03:41:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'अखिलेश सोते रहे, चच्चा ने डील कर ली...', शिवपाल यादव की आजम खान से जेल में मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
  2. लंबी डीलिंग होने की जताई आशंका
  3. बनारस जैसा खेला होने का सवाल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवपाल यादव और आजम खान की डासना जेल में हुई मुलाकात को लेकर तंज कसते हुए अखिलेश से सवाल किया कि क्या उनके चाचा उन्हें बताकर रामपुर वाले चचाजान से मिलने गए थे या बिना बताए। राजभर ने इस मुलाकात को लेकर लंबी डीलिंग होने की आशंका भी जताई।

जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है

राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा कि कहावत सुनी है या नहीं- जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है। उन्होंने कहा कि उनके चच्चा गांव-गिरांव के आदमी हैं। जब तक अखिलेश सोते रहते हैं, तब तक वह सारा खेल-प्रपंच रचकर लौट आते हैं। राजभर ने लिखा कि अखिलेश को सोने से फुरसत नहीं है, जबकि उनके चच्चा बुढ़ापे में भी सुबह-सुबह उठकर डासना जेल में लंबी डीलिंग करके उनके जागने से पहले वापस लौट आए।


बनारस जैसा खेला तो नहीं होने जा रहा आपके साथ

राजभर ने अखिलेश से सवाल किया कि चच्चू और रामपुर वाले चचाजान के बीच आखिर क्या डील हुई है। उन्होंने लिखा कि कहीं अखिलेश के साथ बनारस जैसा खेला तो नहीं होने जा रहा है। राजभर के मुताबिक, चच्चा के चहेतों ने अभी से लंबी-लंबी डीलिंग करना शुरू कर दिया है।

शिवपाल समझ गए हैं कि बच्चा किसी लायक नहीं

राजभर ने आगे तंज कसते हुए लिखा कि चच्चा भी समझ गए हैं कि बच्चा कोई लायक नहीं है। इसलिए राजनीति बचाने के लिए उन्हें ही कड़ा फैसला लेना होगा। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि वे अपने घर और कार्यकर्ताओं दोनों पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो उनके पिता का बनाया टाइटेनिक जहाज बहुत जल्द डूबने वाला है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।