अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में थे भर्ती; पत्नी अपर्णा भाजपा नेता
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इस संबंध म ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 07:49:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:17:39 AM (IST)
प्रतीक यादव की मौत। (फाइल फोटो)एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस या परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।