'योगी जी... मेरी बेवफा पत्नी, मेरा शव बाद में उठाना, पहले उन्हें सजा देना', वीडियो में बोलकर ट्रेन के आगे कूदा युवक
पत्नी की कथित बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गंगागंज स्थित एक कार शोरूम के पीछे रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-वि ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 06:33:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 06:33:44 PM (IST)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।HighLights
- पत्नी के प्रेम प्रसंग से दुखी होकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
- मरने से पहले वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की
- युवक का आरोप: पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
एजेंसी, रायबरेली। पत्नी की कथित बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गंगागंज स्थित एक कार शोरूम के पीछे रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मरने से ठीक पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से अपनी अंतिम इच्छा के रूप में दोषियों को सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।
पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखने का दावा
मृतक युवक गुरुबक्शगंज क्षेत्र का निवासी था। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर पहले से संदेह था, लेकिन 24 मार्च को उसने अपनी आंखों से पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। युवक का आरोप है कि इस घटना के बाद से घर में आए दिन कलह होने लगी और पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी, जिससे वह गहरे अवसाद में चला गया।
"मेरा शव बाद में उठाना, पहले उन्हें सजा देना"
वीडियो में युवक का दर्द छलक पड़ा। उसने भावुक होकर कहा, "योगी जी और पुलिस प्रशासन से मेरी अपील है कि मेरा शव बाद में उठाया जाए, पहले मेरी पत्नी और उसके प्रेमी को कड़ी सजा दी जाए। उन्हें जिंदा जला दिया जाए या फांसी पर लटका दिया जाए।" युवक ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे इस न्याय की लड़ाई में उसका साथ दें और दोषियों को सजा दिलवाएं।
पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस उच्चाधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तकनीकी और कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।