• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से करेंगे संवाद, पेपर लीक और रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां केपी कॉलेज मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से सीधा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 04:20:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 04:20:37 PM (IST)
राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से करेंगे संवाद, पेपर लीक और रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

HighLights

  1. केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
  2. युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा
  3. अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया

डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना अभियान तेज कर रही है। इसी क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां केपी कॉलेज मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में प्रयागराज के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों के शामिल होने की संभावना है।

अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी

कांग्रेस के इस अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी। इसके बाद 17 जुलाई को देहरादून में दूसरे चरण का आयोजन किया गया। अब तीसरे चरण के तहत प्रयागराज में छात्र संवाद आयोजित किया जा रहा है। अभियान के समापन के लिए 9 अगस्त को दिल्ली में छात्र रैली प्रस्तावित है। हालांकि, रैली के लिए प्रशासनिक अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।


युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा

पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद के अनुसार 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, पेपर लीक, रोजगार के अवसर, शिक्षा का बढ़ता खर्च, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक माहौल और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय शामिल हैं।

पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शहर एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि छात्र संवाद में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा भाग लेंगे।

अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया

कार्यक्रम के समन्वयक विवेकानंद पाठक के मुताबिक, छात्र संवाद में शामिल होने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में प्राथमिक विद्यालय बंद नहीं होंगे, कम नामांकन वाले स्कूलों का होगा विलय