• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी में महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट, दो दिन फ्री होगा बस का सफर, मातृत्व अवकाश की भी 2 साल की बाध्यता खत्म

पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में माताओं, बहनों और बेटियों के लि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 04:09:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 04:09:36 PM (IST)
यूपी में महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट, दो दिन फ्री होगा बस का सफर, मातृत्व अवकाश की भी 2 साल की बाध्यता खत्म
रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सफर की मिली सौगात।

HighLights

  1. हाईकोर्ट के आदेश पर UP सरकार का फैसला
  2. मातृत्व अवकाश की 2 साल की बाध्यता खत्म
  3. रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सफर की मिली सौगात

डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की महिला सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। शनिवार को 'कैबिनेट बाई सरकुलेशन' के माध्यम से हुए फैसले में सरकार ने मातृत्व (प्रसूति) अवकाश के लिए दो बच्चों के बीच 2 वर्ष के न्यूनतम अंतराल की बाध्यता को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

अब तक के सेवा नियमों के अनुसार, दूसरे बच्चे के जन्म पर 180 दिनों का मातृत्व अवकाश पाने के लिए पहले मातृत्व अवकाश की समाप्ति से कम से कम 2 वर्ष का समय बीतना अनिवार्य था। इस समय-सीमा के कारण कई महिला कर्मियों को दूसरी बार मां बनने पर अवकाश स्वीकृति में प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार का फैसला

दो साल के अंतराल की अनिवार्यता को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में एक याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया था कि यदि कोई महिला कर्मचारी नियमानुसार दूसरी संतान के लिए मातृत्व अवकाश की अर्हता रखती है, तो महज दो वर्षों का अंतर न होने के आधार पर उसका आवेदन निरस्त नहीं किया जा सकता।

अदालत द्वारा इस नियम को अनुचित ठहराए जाने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस प्रतिबंधात्मक नियम को समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि राज्य की महिला कर्मचारी अपने संपूर्ण सेवाकाल में अधिकतम दो संतानों के लिए (दत्तक यानी गोद ली गई संतानों सहित) 180-180 दिनों का सवैतनिक मातृत्व अवकाश प्राप्त कर सकती हैं।

रक्षाबंधन पर 27 और 28 अगस्त को मुफ्त बस यात्रा

मातृत्व अवकाश के फैसले के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को खास सौगात दी है। पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में माताओं, बहनों और बेटियों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है।

  • निःशुल्क यात्रा की अवधि: 27 अगस्त की मध्यरात्रि से शुरू होकर 28 अगस्त की आधी रात तक यह सुविधा लागू रहेगी।
  • सहयोगी को भी छूट: महिला यात्री के साथ सफर कर रहे एक सहयोगी को भी इस मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में ओला-उबर के लिए नए नियम जारी, 12 साल पुरानी कैब भी चलेंगी, 10 मिनट लेट होने पर ड्राइवर पर ₹100 पेनल्टी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ड्राइवरों का सत्यापन

त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त निर्देश जारी किए हैं:

  • एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय: संवेदनशील स्थलों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वाड की विशेष तैनाती रहेगी।
  • चालकों की निगरानी: बस चालकों और परिचालकों की सघन जांच के आदेश दिए गए हैं। नशे की हालत में पाए जाने वाले चालकों पर सख्त मनाही रहेगी।
  • टैक्सी-ऑटो का सत्यापन: निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बहनें पूरी सुरक्षा के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।