• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का इस तरह हुआ खुलासा, टॉयलेट में मिले 40 हजार रुपये से खुली परतें, 17 घंटे में बरामद हुए 81 लाख

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला (Ram Mandir offerings theft case) उस समय सामने आया, जब मंदिर परिसर के एक शौचालय में 40 हजार र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 02:06:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 02:08:04 PM (IST)
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का इस तरह हुआ खुलासा, टॉयलेट में मिले 40 हजार रुपये से खुली परतें, 17 घंटे में बरामद हुए 81 लाख

HighLights

  1. सीसीटीवी रिकॉर्ड 45 दिनों तक ही उपलब्ध रहता है
  2. शौचालय में नोटों का बंडल सबसे पहले गेटकीपर ने देखा
  3. अलग-अलग जगहों से कुल 81 लाख 19 हजार बरामद हुए

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला (Ram Mandir offerings theft case) उस समय सामने आया, जब मंदिर परिसर के एक शौचालय में 40 हजार रुपये नकद मिलने की सूचना मिली। इसी घटना के बाद शुरू हुई आंतरिक पड़ताल और पुलिस कार्रवाई के दौरान महज 17 घंटे में विभिन्न स्थानों से कुल 81.19 लाख रुपये बरामद किए गए।

अब इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि चढ़ावे की चोरी आखिर कब से चल रही थी और इसमें कितनी रकम का गबन हुआ।

सीसीटीवी रिकॉर्ड 45 दिनों तक ही उपलब्ध रहता है

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड केवल करीब 45 दिनों तक ही उपलब्ध रहता है। ऐसे में शुरुआती अवधि की घटनाओं की पुष्टि करना चुनौतीपूर्ण है। माना जा रहा है कि आरोपितों से पूछताछ और पुलिस विवेचना के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।


शौचालय में नोटों का बंडल सबसे पहले गेटकीपर ने देखा

बताया जाता है कि शौचालय में नोटों का बंडल सबसे पहले एक गेटकीपर की नजर में आया। उसने तत्काल इसकी जानकारी तत्कालीन ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को दी। सूचना मिलते ही ट्रस्ट पदाधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और अन्य जिम्मेदार लोग मंदिर पहुंचे। इसके बाद संदिग्ध कर्मचारियों की तलाशी ली गई और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया।

अलग-अलग जगहों से कुल 81 लाख 19 हजार रुपये बरामद हुए

सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट और पुलिस के समन्वय से आरोपितों की निशानदेही पर अयोध्या के अलावा बहराइच के नानपारा और प्रतापगढ़ के कुंडा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में अलग-अलग जगहों से कुल 81 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी की कार्रवाई में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों की भी भूमिका रही।

विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

जानकारी के अनुसार, इस अभियान में करीब 21 सदस्यीय टीम शामिल थी। शुरुआती सख्ती के बाद कुछ आरोपितों के परिजनों ने भी कथित तौर पर चोरी की रकम मंदिर प्रशासन को लौटाई। हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट और पुलिस की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच पूरी होने के बाद मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी

फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चढ़ावे की कथित चोरी कितने समय से हो रही थी, इसमें कितने लोग शामिल थे और कुल कितनी राशि का गबन किया गया। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि मंदिर में CEO पद पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन की शर्तें