• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी में छात्राओं को फ्री स्कूटी और 4 लीटर पेट्रोल देगी सरकार, आप लाभार्थी होंगी या नहीं? यहां करें चेक

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने और उनके आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 03:15:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 03:15:13 PM (IST)
यूपी में छात्राओं को फ्री स्कूटी और 4 लीटर पेट्रोल देगी सरकार, आप लाभार्थी होंगी या नहीं? यहां करें चेक
यूपी में छात्राओं को फ्री स्कूटी और 4 लीटर पेट्रोल देगी सरकार

HighLights

  1. स्नातक पास 5% मेधावी छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी
  2. मुफ्त स्कूटी के साथ 4 लीटर पेट्रोल और हेलमेट भी मिलेगा
  3. 12 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार ही होंगे पात्र

एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने और उनके आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' की शुरुआत की है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मेधावी छात्राओं को नि:शुल्क स्कूटी के साथ चार लीटर पेट्रोल भी मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा, स्कूटी के पूरे पैकेज में वाहन का रजिस्ट्रेशन, कम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस, आईएसआई मार्क का हेलमेट और अन्य जरूरी एक्सेसरीज भी शामिल होंगी।

किन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (Graduation) पूरा करने वाली मेधावी छात्राओं को दिया जाएगा। इसके मुख्य पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं...

  • मेरिट सूची: उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले राज्य/निजी विश्वविद्यालयों और संबद्ध सरकारी व एडेड कॉलेजों की शीर्ष (Top) 5 प्रतिशत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का चयन किया जाएगा।
  • मूल निवासी व आय सीमा: छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, उसके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विशेष श्रेणियों को छूट: बलिदानी परिवारों की बेटियों, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को कट-ऑफ/मेरिट में 10 प्रतिशत अंक की छूट का प्रावधान किया गया है।
  • ग्रेडिंग सिस्टम: जिन पाठ्यक्रमों में सीजीपीए (CGPA) लागू है, वहां विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार मेरिट तय की जाएगी।

आवेदन और चयन की पूरी प्रक्रिया

छात्राओं के चयन और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है...

  • विश्वविद्यालय द्वारा सूची तैयार करना: संबंधित विश्वविद्यालय अपने परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव के हस्ताक्षर से पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
  • जिला स्तर पर सत्यापन: पोर्टल पर सूची आने के बाद संबंधित जिले के जिलाधिकारी (DM) पात्र छात्राओं का विवरण प्रदर्शित कराएंगे और सत्यापन कराएंगे।
  • शासन स्तर से अंतिम चयन: सभी अभिलेखों और आय प्रमाण की जांच के बाद राज्य शासन स्तर से अंतिम चयन सूची जारी होगी।
  • समारोहपूर्वक वितरण: प्रत्येक जिले में एक विशेष समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी द्वारा चयनित छात्राओं को स्कूटी का आवंटन किया जाएगा।

सरकार के इस कदम से न केवल मेधावी छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई और करियर बनाने के लिए परिवहन की आत्मनिर्भरता भी प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में रोजगार की बहार... अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का एलान