गर्मी की छुट्टियों से पहले राहत की खबर, यूपी में 3.5 लाख बच्चों के मिड-डे मील के लिए 4.32 करोड़ रुपये जारी
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में करीब साढ़े तीन लाख बच्चों के मिड-डे मील के लिए शासन स्तर से 4 करोड़ 32 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। यह राशि तीन ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 04:28:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 04:28:49 PM (IST)
मिड-डे मील के लिए 4.32 करोड़ रुपये जारी (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- यूपी में 3.5 लाख बच्चों को मिलेगा भरपेट खाना
- शासन ने 4.32 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया
- शासन ने 4.32 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया
डिजिटल डेस्क। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों और रसोइयों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में करीब साढ़े तीन लाख बच्चों के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए शासन स्तर से 4 करोड़ 32 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। यह राशि अप्रैल, मई और जून माह की परिवर्तन लागत (कनवर्जन कॉस्ट) के रूप में दी गई है, जिससे आगामी तीन महीनों तक भोजन वितरण में बजट की कोई समस्या नहीं आएगी।
बीएसए अजित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 3558 विद्यालयों के खातों में जल्द ही यह धनराशि भेज दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मिड-डे मील के संचालन में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- मिड डे मील का चावल गाड़ी की डिक्की में ले जाते पकड़े गए प्रधानपाठक, सूरजपुर की घटना
रसोइयों के लिए भी खुशखबरी
इसके साथ ही, विद्यालयों में कार्यरत 9221 रसोइयों के लिए भी खुशखबरी है। उनके अप्रैल माह के 15 दिनों का मानदेय जारी कर दिया गया है। मानदेय के रूप में कुल 92,21,000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस कदम से न केवल बच्चों को सुचारू रूप से मेन्यू के अनुसार भोजन मिल सकेगा, बल्कि मानदेय मिलने से रसोइयों को भी आर्थिक संबल प्राप्त होगा। शासन का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान भोजन योजना की निरंतरता बनाए रखना है।