• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी में तकनीकी छात्रों को बड़ी सौगात, अब एक ही पोर्टल पर मिलेंगी नौकरियां, कंपनियों से होगा सीधा संपर्क

उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 02:10:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 02:10:15 PM (IST)
यूपी में तकनीकी छात्रों को बड़ी सौगात, अब एक ही पोर्टल पर मिलेंगी नौकरियां, कंपनियों से होगा सीधा संपर्क

HighLights

  1. प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने पोर्टल का शुभारंभ किया
  2. AKTU के सहयोग से विकसित किया गया है
  3. संस्थानों को भी मिलेगा प्लेसमेंट मैनेजमेंट सिस्टम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब छात्रों को नौकरी की तलाश के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

सरकार ने छात्रों, तकनीकी संस्थानों और उद्योगों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीकृत ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से नौकरी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी होगी।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने पोर्टल का शुभारंभ किया

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय से इस पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से तकनीकी छात्रों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध होंगे, वहीं उद्योगों को भी योग्य उम्मीदवार खोजने में सुविधा मिलेगी।


AKTU के सहयोग से विकसित किया गया है

यह पोर्टल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से कंपनियां अपनी रिक्तियां सीधे अपलोड कर सकेंगी। नौकरी से जुड़ी अहम जानकारी, जैसे पद का विवरण, पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि और कंपनी का प्रोफाइल भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। छात्र अपनी प्रोफाइल और प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कंपनियों के लिए अलग डैशबोर्ड

पोर्टल पर उद्योगों के लिए अलग डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इसके जरिए कंपनियां पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल बना सकेंगी, नई भर्तियों की जानकारी साझा करेंगी और आवेदन करने वाले छात्रों की प्रोफाइल देख सकेंगी। साथ ही जरूरत के अनुसार योग्य उम्मीदवारों के रिज्यूमे फिल्टर कर डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होगी।

छात्रों को मिलेगा डिजिटल रिज्यूमे बनाने का विकल्प

छात्र इस पोर्टल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता, सेमेस्टरवार उपलब्धियां, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, कार्य अनुभव और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज कर प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार कर सकेंगे। इसके बाद वे अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में सीधे आवेदन कर सकेंगे।

संस्थानों को भी मिलेगा प्लेसमेंट मैनेजमेंट सिस्टम

तकनीकी संस्थान और विश्वविद्यालय भी इस पोर्टल के माध्यम से प्लेसमेंट गतिविधियों का प्रबंधन कर सकेंगे। वे नौकरी संबंधी सूचनाएं साझा करने, चयनित छात्रों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, रिज्यूमे एक्सपोर्ट करने और प्लेसमेंट डेटा का डिजिटल प्रबंधन करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। पहले हुए प्लेसमेंट का रिकॉर्ड भी पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा।

अब तक इतना हुआ पंजीकरण

सरकार के अनुसार, पोर्टल पर फिलहाल 35 कंपनियां पंजीकृत हो चुकी हैं, जबकि 1.27 लाख से अधिक तकनीकी छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है। प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कॉलेजों को चयनित छात्रों का विवरण भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।

यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट ने विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी, प्रयागराज से छत्तीसगढ़ सीमा तक बनेगा विंध्य एक्सप्रेसवे