जन्मदिन मनाने आए थे आगरा, यमुना नदी में डूबने से तीन युवक-युवतियों की मौत, एक लापता
आगरा में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए छह युवक-युवतियां यमुना नदी में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी म ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 12 May 2026 04:46:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 05:17:00 PM (IST)
यमुना नदी में डूबने से तीन युवकों-युवतियों की मौत, एक लापताHighLights
- इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई
- एक अन्य युवक की तलाश जारी
- छह युवक-युवतियां नहाने गए थे
डिजिटल डेस्क, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए छह युवक-युवतियां फाउंड्री नगर के पीछे यमुना नदी में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में जाने से चार लोग डूबने लगे। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवक की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद के कुंजनपुर निवासी 19 वर्षीय महक, 22 वर्षीय कान्हा, 13 वर्षीय अंशु तथा मथुरा के तारसी निवासी 17 वर्षीय रिया, 11 वर्षीय विक्की और फाउंड्री नगर के विद्यापुरम निवासी 17 वर्षीय काजल मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे यमुना नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काजल और अंशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य नदी में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और कान्हा, महक तथा रिया को नदी से बाहर निकालकर गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
एक अन्य युवक की तलाश जारी
वहीं, एक अन्य युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सभी लोग सोमवार को फाउंड्री नगर के विद्या नगर इलाके में सौरभ की बेटी नित्या के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे।
एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।