UP Board Result 2026: रिजल्ट जारी... मिलिए 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से, टॉप 3 में 5 छात्राएं शामिल
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका ने 10वीं, जबकि शिखा वर्मा ने 12वीं में प्रदेश ट ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 04:59:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 05:04:07 PM (IST)
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026HighLights
- यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश और अंशिका वर्मा 97.83% अंकों के साथ रहीं प्रथम
- सीतापुर की शिखा वर्मा ने 12वीं में 97.60% अंक प्राप्त कर किया प्रदेश टॉप
- हाईस्कूल और इंटर की टॉप-3 सूची में छात्राओं ने दिखाया अपना जबरदस्त दम
डिजिटल डेस्क। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों के साथ ही प्रदेश की मेधावी सूची (Merit List) भी जारी कर दी गई है। बोर्ड सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों (UPMSP UP Board Result 2026) की आधिकारिक घोषणा की। इस बार सीतापुर और बाराबंकी के छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है।
10वीं (हाईस्कूल) में सीतापुर और बाराबंकी की बेटियों ने किया टॉप
हाईस्कूल की परीक्षा (Up Board class 10th result 2026) में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर भी बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50% अंक प्राप्त किए।
10वीं के टॉप-3 मेधावी:
| रैंक | नाम | प्रतिशत | जिला |
| प्रथम | कशिश वर्मा | 97.83% | सीतापुर |
| प्रथम | अंशिका वर्मा | 97.83% | बाराबंकी |
| द्वितीय | अदिति | 97.50% | बाराबंकी |
| तृतीय | अर्पिता, ऋषभ साहू, परी वर्मा | 97.33% | क्रमश: सीतापुर, झांसी, बाराबंकी |
![naidunia_image]()
12वीं (इंटरमीडिएट) में शिखा वर्मा रहीं प्रदेश टॉपर
इंटरमीडिएट के परिणामों (Up Board 12th result 2026) में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 12वीं की मेरिट सूची में भी छात्राओं का बोलबाला रहा, जहाँ टॉप-3 में शामिल अधिकांश छात्र छात्राएं ही हैं।
12वीं के टॉप-3 मेधावी:
| रैंक | नाम | प्रतिशत | जिला |
| प्रथम | शिखा वर्मा | 97.60% | सीतापुर |
| द्वितीय | नंदिनी गुप्ता, श्रेया वर्मा | 97.20% | बरेली, बाराबंकी |
| तृतीय | सुरभी यादव, पूजा पाल | 97.00% | बरेली, बाराबंकी |
बेटियों का दबदबा और तकनीकी सुविधा
इस वर्ष टॉप-3 की सूची में शामिल 5 छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि सभी सफल छात्र अपना डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अब छात्र अपनी आगे की पढ़ाई और करियर की योजना बना सकेंगे।