UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश तो 12वीं में शिखा टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड (UPMSP Result 2026) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज (23 अप्रैल,2026) शाम चार बजे जारी हो गया है। यहां ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 04:05:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 04:35:48 PM (IST)
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारीHighLights
- यूपी बोर्ड ने आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया परीक्षा परिणाम
- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए
- छात्र रोल नंबर की मदद से upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
यूपी डेस्क। UP Board 10th 12th Result 2026। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (UP Board 12th result 2026) के नतीजे (UP Board Result 2026) आज शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम (UPMSP Result 2026) साझा किए, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं।
![naidunia_image]()
UP Board Result 2026: इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम
छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल्स पर देख सकते हैं...
आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।
https://upmsp.edu.in/
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
digilocker.gov.in
![naidunia_image]()
जिनमें कशिश के साथ अंशिका वर्मा ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुल 80.38 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। इस वर्ष 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि हाईस्कूल की प्रावीण्य सूची में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर दो लड़कियां रहीं, जिनमें कशिश के साथ अंशिका वर्मा ने भी टॉप किया है। सूची में दूसरे स्थान पर अदिति और तीसरे स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने अपनी जगह बनाई है।
शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया
वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणामों में भी सीतापुर का ही दबदबा देखने को मिला, जहां शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप कर गौरव बढ़ाया है। इस बार के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची यह दर्शाती है कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। सफल हुए सभी परीक्षार्थियों के मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
![naidunia_image]()
UP Board Result 2026: रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'High School (10th) Result 2026' या 'Intermediate (12th) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।