इंटरनेट का टेंशन खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट अब आपके फोन पर, बस एक SMS की है दूरी
यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों की घोषणा के समय अक्सर आधिकारिक वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण 'सर्वर क्रैश' जैसी समस्याएं आती हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 03:42:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 03:59:52 PM (IST)
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्टHighLights
- रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने पर SMS सुविधा बनेगी छात्रों का सहारा
- UP10/UP12 के साथ रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा मैसेज
- मैसेज के जवाब में विषयवार अंक और पास/फेल की पूरी जानकारी मिलेगी
डिजिटल डेस्क। यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों की घोषणा के समय अक्सर आधिकारिक वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण 'सर्वर क्रैश' जैसी समस्याएं आती हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक साधारण मैसेज भेजकर अपने मोबाइल पर ही विषयवार अंक और पासिंग स्टेटस प्राप्त कर सकते हैं।
SMS से रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
बिना इंटरनेट के मोबाइल पर रिजल्ट पाने के लिए नीचे दी गई विधि अपनाएं...
मैसेज बॉक्स खोलें: अपने फोन में 'New Message' या 'SMS' ऐप ओपन करें।
कोड टाइप करें:
- 10वीं (हाई स्कूल) के लिए: टाइप करें UP10 <स्पेस दें> अपना रोल नंबर (जैसे: UP10 1234567)
- 12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए: टाइप करें UP12 <स्पेस दें> अपना रोल नंबर (जैसे: UP12 1234567)
यह भी पढ़ें- कानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने दारोगा को मारी टक्कर, टेंट कारोबारी को रौंदा, नदी में गिरी गाड़ी
- नंबर पर भेजें: इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
- रिजल्ट प्राप्त करें: मैसेज भेजने के कुछ ही पलों बाद आपके फोन पर एक रिप्लाई आएगा, जिसमें आपका पूरा रिजल्ट और अंक दर्ज होंगे।
रिजल्ट के समय ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें
- रोल नंबर की जांच: मैसेज भेजने से पहले सुनिश्चित करें कि रोल नंबर बिल्कुल सही है (एडमिट कार्ड से मिलान कर लें)।
- धैर्य रखें: परिणाम जारी होने के शुरुआती समय में लाखों छात्र एक साथ मैसेज करते हैं, जिससे रिप्लाई आने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है।
- प्रमाणिकता: SMS पर मिला रिजल्ट केवल तात्कालिक सूचना के लिए है। भविष्य के लिए स्कूल से मिलने वाली ओरिजिनल मार्कशीट ही मान्य होगी।
वेबसाइट्स का विकल्प (यदि इंटरनेट उपलब्ध हो)
यदि आपका इंटरनेट ठीक चल रहा है, तो आप इन आधिकारिक पोर्टल पर भी लॉग-इन कर सकते हैं...
upmsp.edu.in
upresults.nic.in