• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

दुनिया में बढ़ी भदोही के कालीन की मांग, डबल इंजन सरकार से विकास को नई उड़ान; CM योगी देंगे 1340 करोड़ की सौगात

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बढ़ते निर्यात और भदोही के कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान का उल्लेख किया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 02:45:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 03:49:32 PM (IST)
दुनिया में बढ़ी भदोही के कालीन की मांग, डबल इंजन सरकार से विकास को नई उड़ान; CM योगी देंगे 1340 करोड़ की सौगात
कालीन नगरी में विकास की बयार, डबल इंजन की भाजपा सरकार

HighLights

  1. राज्य देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है
  2. तीन विधानसभा क्षेत्रों को विकास परियोजनाएं मिलेंगी
  3. 1,340 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उत्तर प्रदेश के विकास और भदोही के कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भदोही का हुनर अब विकास, बाजार और नए अवसरों से जुड़ रहा है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्ष में करीब 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है और इसमें भदोही के कालीन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।


दुनिया में बढ़ी भदोही के कालीन की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही के जिन कारीगरों ने अपने हुनर से यहां के कालीनों को वैश्विक पहचान दिलाई, उनके लिए अब विकास और बाजार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग दुनिया में काफी अधिक है। ये कालीन वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प क्षमता और कारीगरों के हुनर को पहचान दिला रहे हैं।

इंडिया कारपेट एक्सपो का स्वर्ण जयंती संस्करण

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि कारीगरों को सम्मान, उद्यमों को विस्तार और युवाओं को रोजगार के अवसर देना नए उत्तर प्रदेश की दिशा है। भदोही में विरासत और विकास के इसी मेल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

भदोही, औराई और ज्ञानपुर को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस अवसर पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार होगा तथा भदोही की आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।