
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुशांत गोल्फ सिटी के एक गांव नें रहने वाली नाबालिग को खुर्दही बाजार के पास एक युवक ने पकड़ कर लिया।
आरोपी ने होटल के एक कर्मचारी के साथ साजिश रच बिना आईडी के कमरा बुक किया और बच्ची को ले गया। जहां, उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता का आरोप है कि मनोज साहू नाम के व्यक्ति को होटल कर्मचारी ने बिना आईडी के कमरा दिया। फिर युवक ने उसके साथ ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पीड़िता ने रिश्तेदारों को फोन करके जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशोरी बाराबंकी जिले की रहने वाली है। वह कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारों के घर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। रविवार की रात किशोरी की अपने घरवालों से कहासुनी हो गई और उसे डांट दिया। इस बात से नाराज होकर बच्ची करीब दो बजे घर से निकल गई।
जब किशोरी खुर्दही के पास पहुंची तो रास्ते में मनोज साहू नाम का एक व्यक्ति मिला, जो खुर्दही बाजार निवासी था। मनोज कनकहा से एक म्यूजिक प्रोग्राम करके लौट रहा था।
जब उसने बच्ची को अकेले देखा तो उसने उसे होटल रुकने की सलाह दी। आधी रात होने की वजह से वह मान गई। इसके बाद दोनों सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक होटल अमन सागर में ठहर गए।
होटल में मनोज साहू ने एक कर्मचारी के साथ साठगांठ कर बिना आईडी के कमरा लिया। इसके बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता ने एक मोबाइल फोन से अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस को शिकायत की। पुलिस पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा।
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस होटल के कर्मचारी की तलाश कर रही है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बिना आईडी के होटल लेना बहुत आसान है। मनोज किशोरी को लेकर होटल पहुंचा, लेकिन उससे आइडी की मांग नहीं की गई।