गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में यूपी को मिलेगी 'सुपर हाईवे' की सौगात, जानें क्या है इसमें खास
29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई के मल्लावों में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से यह एक्सप्रेसवे अभेद्य है। इ ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 02:42:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 02:42:20 PM (IST)
पीएम मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगेHighLights
- पीएम मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे
- गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी विशेष हवाई पट्टी
- बारिश का पानी सीधे जाएगा जमीन के अंदर
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश मौजूदा समय में भारत के 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' के रूप में उभर रहा है। इसी कड़ी में 29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई के मल्लावों में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेसवे न केवल मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग और विकास का एक ग्लोबल मानक भी स्थापित करेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा निरंतर नियंत्रित प्रवेश एक्सप्रेसवे है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसमें इस्तेमाल की गई स्विस तकनीक है। स्विट्जरलैंड के संस्थानों (ETH और OSTDT) के सहयोग से एआई (AI) और सेंसर-आधारित निरीक्षण प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिसने इसकी गुणवत्ता को 'एक्सीलेंट' रेटिंग दी है।
निर्माण में प्रदूषण कम करने के लिए भारी मात्रा में कोयले की राख का उपयोग किया गया है, जबकि जल संचयन प्रणाली भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद करेगी।
चलते ट्रकों का वजन मापने की तकनीक
सुरक्षा के लिहाज से यह एक्सप्रेसवे अभेद्य है। यहां 'स्मार्ट यातायात प्रबंधन प्रणाली' के तहत स्वचालित नंबर प्लेट पहचान और चलते ट्रकों का वजन मापने वाली तकनीक लगाई गई है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सेंसर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे, जिससे 15-20 मिनट में एम्बुलेंस पहुंच सकेगी।
सामरिक दृष्टि से शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी विकसित की गई है, जो युद्ध की स्थिति में सुखोई और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों के लिए रनवे का काम करेगी।
एक्सप्रेसवे के किनारे 27 औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र और विनिर्माण क्षेत्रों को नई एनर्जी मिलेगी। मेरठ के खेल उद्योग से लेकर प्रयागराज के कृषि उत्पादों तक, सभी की पहुंच दिल्ली और पूर्वांचल के बाजारों तक सुगम हो जाएगी।