• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ

    UP में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब गुरुवार रात बारिश और आंधी के दौरान गिर गया।

    By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
    Publish Date: Fri, 29 May 2026 07:38:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 07:40:18 AM (IST)
    • Join करें
    UP में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    बेतवा पुल हादसे में छह मजदूरों की दर्दनाक मौत

    HighLights

    1. SDRF टीम ने मौके पर शुरू किया राहत अभियान
    2. तीन मजदूर पिलर पर फंसे, बचाव कार्य जारी
    3. मृतकों में बांदा और हमीरपुर के मजदूर शामिल हैं

    डिजिटल डेस्क। गुरुवार रात करीब तीन बजे बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। यह पुल कुरारा के मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक बनाया जा रहा था। घटना के समय सभी मजदूर पुल के स्लैब वाले हिस्से में सो रहे थे। हादसा तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान हुआ, जिसके बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

    राहत-बचाव कार्य में जुटी SDRF टीम

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। SDRF की एक टीम तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई, जबकि दूसरी टीम को भी मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्लैब गिरने से छह मजदूर दब गए थे, जिनमें से पांच के शव दिखाई दिए, जबकि एक मजदूर के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई। इसके अलावा तीन मजदूर पुल के पिलर पर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए गए।


    सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से मिला था पुल निर्माण का प्रस्ताव

    बताया जा रहा है कि इस पुल निर्माण को राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी। पुल का निर्माण उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास कराया जा रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़कर आठ से दस तक पहुंच सकती है।

    मृतकों की पहचान

    हादसे में जान गंवाने वालों में लोकेंद्र पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला, जनपद बांदा उम्र 22 वर्ष, कुलदीप निषाद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला उम्र 19 वर्ष, सावंत यादव निवासी भूरागढ़ बांदा उम्र 28 वर्ष, सभाजीत निवासी भूरागढ़ उम्र 30 वर्ष, पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 34 वर्ष तथा राजेश पाल पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर उम्र 42 वर्ष शामिल हैं।

    VIDEO | Hamirpur, Uttar Pradesh: At least six feared dead and several injured as a portion of an under-construction bridge over Betwa river collapsed during storm. Rescue operations underway. More details are awaited.

    (Source: Third Party)

    (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/xH6h9dGjyt

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026

    पिलर पर फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास

    पुल के पिलर पर फंसे तीन मजदूरों की पहचान अवधेश निषाद निवासी भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव निवासी भूरागढ़ बांदा और राजेश निषाद निवासी नरैनी बांदा के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।