• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

अब बीच रास्ते में हाथ देने पर भी रुकेंगी बसें, महिलाओं के लिए बने विशेष इंतजाम... रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की खास पहल

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों और अन्य यात्रियों के आवागमन को सुगम व तनावमुक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने व्या...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 03:39:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 03:39:44 PM (IST)
अब बीच रास्ते में हाथ देने पर भी रुकेंगी बसें, महिलाओं के लिए बने विशेष इंतजाम... रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की खास पहल
अब बीच रास्ते में हाथ देने पर भी रुकेंगी बसें

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त स्पेशल बसें
  2. सड़क पर हाथ दिखाने पर भी बहनों को बस में बैठाएंगे ड्राइवर
  3. रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद, 1800 किमी पर 1200 रु. बोनस

एजेंसी, प्रयागराज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों और अन्य यात्रियों के आवागमन को सुगम व तनावमुक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने व्यापक व्यवस्था की है। 26 अगस्त से 31 अगस्त के दौरान (कुल 6 दिनों तक) रोडवेज बसों का विशेष और अतिरिक्त संचालन किया जाएगा।

इस अवधि में प्रयागराज डिपो से कानपुर, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतरेंगी। परिवहन निगम ने ड्राइवरों और कंडक्टरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे केवल निर्धारित डिपो या बस स्टैंड पर ही यात्रियों का इंतजार न करें, बल्कि यदि रास्ते में भी कोई यात्री या बहन बस रोकने का इशारा करे, तो बस रोककर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाना अनिवार्य होगा।


कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन और रद हुईं छुट्टियां

त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने चालकों, परिचालकों, कार्यशाला तकनीशियनों और पर्यवेक्षक अमले के सभी प्रकार के अवकाश तथा साप्ताहिक छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। किसी बेहद गंभीर कारण (जैसे गंभीर बीमारी या पारिवारिक आपात स्थिति) के बिना कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। डिपो में मौजूद सभी गाड़ियों को दुरुस्त कर शत-प्रतिशत सड़कों पर चलाने के आदेश दिए गए हैं।

कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत को देखते हुए प्रोत्साहन राशि (Incentive) की घोषणा भी की गई है...

  • ड्राइवर/कंडक्टर: 6 दिनों की विशेष अवधि में न्यूनतम 1,800 किमी बस चलाने वाले चालकों व परिचालकों (अनुबंधित कर्मचारियों सहित) को 1,200 रुपये का एकमुश्त बोनस मिलेगा।
  • अतिरिक्त दूरी पर लाभ: 1,800 किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
  • तकनीकी स्टाफ: वर्कशॉप में तैनात तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिदिन की उपस्थिति पर 500 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने आश्वस्त किया है कि सिविल लाइंस और जीरो रोड जैसे प्रमुख बस स्टेशनों पर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री से वकालत करने वाले 100 वकीलों पर FIR, बार काउंसिल की जांच में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा