डिजिटल डेस्क। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब नए लगे स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं को तुरंत बिजली कटने का डर नहीं रहेगा, बल्कि उन्हें पर्याप्त समय और चेतावनी दी जाएगी।
क्या है नई व्यवस्था?
सरकार के नए नियम के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद 15 दिन की कन्वर्जन अवधि मिलेगी, इसके बाद 30 दिन की अतिरिक्त राहत। यानी कुल 45 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
जीरो बैलेंस पर भी राहत
अब अगर आपके स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है, तब भी-
अधिकतम 3 दिन तक बिजली चालू रहेगी
या 200 रुपये तक (2 किलोवाट लोड तक) बिजली मिलती रहेगी
5 लेवल का अलर्ट सिस्टम
ऊर्जा विभाग अब उपभोक्ताओं को पहले से सतर्क करेगा-
बैलेंस 30% होने पर SMS
बैलेंस 10% होने पर SMS
बैलेंस खत्म होने पर अलर्ट
कटौती से 1 दिन पहले सूचना
कटने के बाद भी सूचना
इससे उपभोक्ता समय रहते रिचार्ज कर सकेंगे
रविवार और छुट्टी में नहीं कटेगी बिजली
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि रविवार और अन्य छुट्टियों में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा
तकनीकी जांच तक रुका मीटर बदलना
ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने बताया कि तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है इस समिति में IIT Kanpur के विशेषज्ञ भी शामिल हैं, जो 10 दिन में रिपोर्ट देंगे।