यूपी में 24,000 शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, 'ई-अधियाचन' पोर्टल हुआ तैयार
पुरानी लंबित शिक्षक भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब नई भर्तियों (UP Teacher Recruitment) के विज्ञाप ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 03:05:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 03:18:43 PM (IST)
UP Teacher Recruitment: यूपी में शिक्षकों की भर्तीHighLights
- यूपी शिक्षा आयोग को मिला 24,000 से अधिक शिक्षक पदों का अधियाचन
- डिजिटल और पारदर्शी भर्ती के लिए ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण पूरा
- टीजीटी के 16,100 और पीजीटी के 2,700 पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन
एजेंसी, लखनऊ। पुरानी लंबित शिक्षक भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब नई भर्तियों (UP Teacher Recruitment) के विज्ञापन की ओर बढ़ रहा है। नई भर्तियों के लिए ई-अधियाचन पोर्टल का तकनीकी परीक्षण (Testing) पूर्ण कर लिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी।
पोर्टल का सफल परीक्षण, अगले सप्ताह होगा 'लाइव'
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (UAT) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अगले सप्ताह शिक्षा सेवा चयन आयोग भी इस पर अंतिम मुहर लगाकर कार्मिक विभाग को भेज देगा। इसके बाद एनआईसी (NIC) द्वारा पोर्टल को लाइव कर दिया जाएगा। पोर्टल लाइव होते ही माध्यमिक और उच्च शिक्षा निदेशालय को मिल चुकीं 24,000 से अधिक रिक्तियां इस पर अपलोड कर दी जाएंगी।
किन पदों पर होगी भर्ती? निदेशालय ने पूरा किया विवरण
शिक्षा सेवा चयन आयोग को विभिन्न श्रेणियों में चयन करना है। अब तक उच्च और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों का विवरण जुटाकर उनका परीक्षण पूरा कर लिया है...
- एडेड माध्यमिक विद्यालय: टीजीटी (TGT) के 16,100+, प्रवक्ता (PGT) के 2,700, प्रधानाचार्य के 1,500 और प्रधानाध्यापक के 1,000 पद।
- एडेड महाविद्यालय: असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 1,000 और प्राचार्यों के 174 पद।
- अन्य: एडेड जूनियर हाईस्कूल, संबद्ध प्राइमरी स्कूल (1,889 पद), अटल आवासीय विद्यालय और आईटीआई अनुदेशक।
डिजिटल प्रक्रिया से आएगी पारदर्शिता
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देशन में पोर्टल को अंतिम रूप दिया गया है। पोर्टल के माध्यम से अधियाचन (भर्तियों का विवरण) मिलते ही परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। इससे प्रतियोगी छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- UP के स्कूलों में नया नियम, 1 अप्रैल से लागू होगी 'नो फोन' पॉलिसी, छात्रों के मोबाइल लाने पर पूर्ण प्रतिबंध