UP Board Results 2026: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा जारी
यूपी बोर्ड (UP Board) हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख से अधिक छात्रों के लिए अहम खबर है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 06:15:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 06:23:55 PM (IST)
कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्टHighLights
- 52 लाख से अधिक छात्रों का आएगा परीक्षा परिणाम
- माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई सूचना
- रोल नंबर से यूपी बोर्ड रिजल्ट इस तरह करें चेक
डिजिटल डेस्क। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए 52 लाख से अधिक छात्रों के लिए अहम खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, UP Board 10th और 12th का रिजल्ट 2026 कल शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
रोल नंबर से यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- स्टेप 1: सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन में 10वीं या 12वीं रिजल्ट का लिंक चुनें।
- स्टेप 3: अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जो छात्र किसी विषय में फेल होते हैं, उन्हें निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना आवेदन के परीक्षा में शामिल नहीं हुआ जा सकता।
फेल होने पर भी मिलेगा दूसरा मौका
अगर कोई छात्र हाई स्कूल या इंटरमीडिएट में असफल होता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं।
10वीं के छात्रों के लिए खास नियम
यदि कोई छात्र 10वीं कक्षा में 6 में से 5 विषयों में पास है और केवल 1 विषय में फेल है, तो उसे बोर्ड की ओर से पास माना जाएगा।
यह भी पढ़ें- इंटरनेट का टेंशन खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट अब आपके फोन पर, बस एक SMS की है दूरी
एक साथ जारी होगा दोनों कक्षाओं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा। इस साल दोनों कक्षाओं में मिलाकर 52 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है।