UP Board Result 2026: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा का परिणाम? जानें रिजल्ट देखने का पूरा प्रोसेस
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड (UPMSP Result 2026) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज (23 अप्रैल,2026) शाम चार बजे घोषित होने वाला है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 03:00:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 03:02:21 PM (IST)
यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को होगा जारी।HighLights
- आज शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा रिजल्ट
- परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी सूचना
डिजिटल डेस्क। यूपी बोर्ड (UPMSP Result 2026) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज (23 अप्रैल,2026) शाम चार बजे घोषित होने वाला है। 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board 10th 12th result 2026) 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
रोल नंबर से यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result 2026) कैसे चेक करें?
- 1: सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- 2: होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन में 10वीं या 12वीं रिजल्ट का लिंक चुनें।
- 3: अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
UP Board Result 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जो छात्र किसी विषय में फेल होते हैं, उन्हें निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना आवेदन के परीक्षा में शामिल नहीं हुआ जा सकता।
UP Board Result 2026: फेल होने पर भी छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
अगर कोई छात्र हाई स्कूल या इंटरमीडिएट में असफल होता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं।
UP Board Result 2026: 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए खास नियम
यदि कोई छात्र 10वीं कक्षा में 6 में से 5 विषयों में पास है और केवल 1 विषय में फेल है, तो उसे बोर्ड की ओर से पास माना जाएगा।
UP Board Result 2026: एक साथ जारी होगा परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा। इस साल दोनों कक्षाओं में मिलाकर 52 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है।