• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

UPTET 2026: यूपीटीईटी में पास होने के लिए जनरल और आरक्षित वर्ग को चाहिए कितने नंबर? इतने सवाल सही करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

UPTET 2026 Qualifying Marks: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए पेपर में क्वालिफाइंग मार्क्स की जान...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 10:11:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 10:11:20 AM (IST)
UPTET 2026: यूपीटीईटी में पास होने के लिए जनरल और आरक्षित वर्ग को चाहिए कितने नंबर? इतने सवाल सही करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट
UPTET 2026 Passing Marks: पास का सर्टिफिकेट पाने के लिए परीक्षा में पासिंग क्राइटेरिया हुआ साफ

HighLights

  1. पेपर-1 और पेपर-2 में 150-150 अंक होंगे
  2. जनरल अभ्यर्थियों को 90 अंक करना होगा हासिल
  3. आरक्षित वर्ग के लिए 82 अंक निर्धारित किए गए

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स जानना बेहद जरूरी है। लंबे इंतजार के बाद UPTET परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

UPTET पास करने के लिए कितने अंक जरूरी

यूपीटीईटी में पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 82 अंक यानी 55 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।


UPTET 2026 में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। हर प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें सही विकल्प चुनना होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

परीक्षा का प्रश्न पत्र हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा, हालांकि इंग्लिश विषय इससे अलग रहेगा। इस बार परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होने के कारण नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी लागू की जाएगी। इससे शिफ्ट के अनुसार अभ्यर्थियों के स्कोर में अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें- MP TET 2026: क्या आप जानते हैं EVS के इन 10 सवालों के सही जवाब? एग्जाम में बार-बार पूछे जाते हैं ये प्रश्न

UPTET Paper-1 Exam Pattern 2026

UPTET पेपर-1 प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि 30 30
भाषा प्रथम (हिन्दी) 30 30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) 30 30
गणित 30 30
पर्यावरणीय अध्ययन 30 30
कुल 150 150

UPTET Paper-2 Pattern 2026

पेपर-2 उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक बनने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें भी कुल 150 प्रश्न और 150 अंक होंगे।

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि 30 30
भाषा प्रथम हिन्दी 30 30
भाषा द्वितीय अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत 30 30
गणित एवं विज्ञान / सामाजिक अध्ययन / अन्य विषय 60 60
कुल 150 150

कैटेगरी वाइज UPTET Qualifying Marks

श्रेणी क्वालिफाइंग अंक सही सवाल
जनरल/GEN 90 अंक / 60 प्रतिशत 90
ओबीसी/OBC 82 अंक / 55 प्रतिशत 82
एससी/SC 82 अंक / 55 प्रतिशत 82
एसटी/SC 82 अंक / 55 प्रतिशत 82
EWS 82 अंक / 55 प्रतिशत 82

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांग श्रेणी

82 अंक / 55 प्रतिशत 82

Note: परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग