औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय: निवेश, निर्यात और रोजगार में उत्तर प्रदेश ने बनाए नए रिकॉर्ड
UP News: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देते हुए औद्योगिक क्षेत्र अब प्रदेश के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है। विधानमंडल में प्रस्त ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 04:32:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 04:32:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।HighLights
- देश में निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है
- आर्थिक समीक्षा 2025-26 के आंकड़े में इसकी पुष्टि
- लगभग 4,000 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की गई
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देते हुए औद्योगिक क्षेत्र अब प्रदेश के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है। विधानमंडल में प्रस्तुत पहली आर्थिक समीक्षा 2025-26 के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि उत्तर प्रदेश देश में निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हुए निवेश और सरकार की पारदर्शी नीतियों ने प्रदेश को अब ‘ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस मॉडल’ की दिशा में अग्रसर कर दिया है। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।
कारखानों की संख्या
वर्ष 2016-17 में प्रदेश में पंजीकृत कारखानों की संख्या 14,169 थी, जो नवंबर 2025 तक बढ़कर 30,695 हो गई है।
सकल मूल्य वर्धन (GVA)
उद्योगों के GVA में बीते वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कि राष्ट्रीय औसत 11.9 प्रतिशत से दोगुने से भी अधिक है। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
निवेश प्रोत्साहन
निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए वर्ष 2025 में विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के अंतर्गत लगभग 4,000 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की गई।
औद्योगिक प्रगति का असर अब वैश्विक बाजारों में भी
- वर्ष 2016-17 में जहां उत्तर प्रदेश का निर्यात 0.84 लाख करोड़ था, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 1.86 लाख करोड़ तक पहुंच गया।
- जनवरी 2026 के ‘एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स’ में उत्तर प्रदेश ने देश में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं भू-आबद्ध (लैंडलॉक्ड) राज्यों की श्रेणी में प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा।
- दावोस से स्थानीय बाजार तक निवेश की गूंज
- दावोस में आयोजित सम्मेलन के दौरान प्रदेश ने एआई डेटा सेंटर, रक्षा निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2.94 लाख करोड़ से अधिक के निवेश समझौते किए।
- भारत सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को अब ‘टॉप परफॉर्मर (A-1)’ श्रेणी में स्थान मिला है।
ODOP योजना की सफलता
‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत दिसंबर 2025 तक 890.44 करोड़ की मार्जिन मनी वितरित की गई, जिससे 3.22 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए।
ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस की ओर उत्तर प्रदेश
आर्थिक समीक्षा में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश अब केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक सीमित न रहकर ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस मॉडल की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कंप्लायंस रिडक्शन के मामले में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।
डिरेगुलेशन, निवेश मित्र के माध्यम से सिंगल-विंडो सिस्टम और भूमि से श्रम तक किए गए व्यापक सुधारों ने उत्तर प्रदेश को एक पारदर्शी, तेज और निवेश-अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित किया है।