
डिजिटल डेस्क। रामनगरी अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए योगी सरकार ने यहां विश्वस्तरीय स्कूलों की सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अपने हालिया बजट में अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक स्कूलों के निर्माण के लिए 57.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इन विद्यालयों का संचालन नीदरलैंड के शिक्षा मॉडल की तर्ज पर किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए सरकार ने तीन महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बजट आवंटित किया है...
इन विद्यालयों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी भविष्य की तकनीकों का ज्ञान भी दिया जाएगा। लगभग 10 एकड़ के विशाल परिसर में बनने वाले इन स्कूलों में आधुनिक शैक्षिक ब्लॉक, कंप्यूटर लैब और स्किल लैब के साथ खेलकूद की विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।
शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े माने जाने वाले इन क्षेत्रों में विकास के लिए खास योजना तैयार की गई है...
बीएसए लालचंद ने बताया कि विभागीय डीपीआर पर बजट आवंटित हो चुका है और कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 220 नई दुग्ध समितियां बनेंगी, मथुरा में एक लाख लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट होगा स्थापित