योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी, यूपी में बनेगा 15 किमी लंबा नया लिंक एक्सप्रेस-वे
UP cabinet decision: उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट बैठक में आरएफपी (प्रस्ताव आमंत्रण पत्र) को मंज ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 03:11:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 03:23:36 PM (IST)
योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में बनेगा 15 किमी लंबा नया लिंक एक्सप्रेस-वेHighLights
- लगभग 513.97 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान
- चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा
- कैबिनेट बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी स्वीकृति
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट बैठक में आरएफपी (प्रस्ताव आमंत्रण पत्र) को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के साथ ही परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया तेज होने का रास्ता साफ हो गया है।
लगभग 513.97 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान
करीब 15.17 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर लगभग 513.97 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा
परियोजना के पूरा होने के बाद चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से यह एक्सप्रेस-वे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना को पिछले वर्ष जुलाई में ही प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी थी। अब आरएफपी को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कंपनी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में कई शहरों को मिली सौगात, 19 बड़े प्रस्ताव हुए मंजूर, जानें किसे क्या मिला
कैबिनेट बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी स्वीकृति
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसके तहत बलरामपुर चीनी मिल्स द्वारा लखीमपुर में बायो-प्लास्टिक इकाई स्थापित करने के लिए ‘लेटर ऑफ कंफर्ट’ जारी करने का निर्णय लिया गया।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश बायो-प्लास्टिक उद्योग नीति-2024 के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड लखीमपुर में लगभग 2850 करोड़ रुपये के निवेश से बायो-प्लास्टिक उद्योग स्थापित करेगी। यह परियोजना राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देगी।