4 साल के रुद्र ने 65 सेकंड में ग्रहों को पहचान कर किया सभी को हैरान, 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना क्षेत्र के रहने वाले चार वर्षीय रुद्र भान राणा ने अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति से देश-दुनिया को हैरान कर दिया है। रुद्र की ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 02:27:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 02:27:55 PM (IST)
मेरठ के रहने वाले चार वर्षीय रुद्र भान राणा ने किया कमालHighLights
- मेरठ के रहने वाले चार वर्षीय रुद्र भान राणा ने किया कमाल
- 65 सेकंड में आठ ग्रहों की पहचान करके बनाया रिकॉर्ड
- 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज किया गया है
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना क्षेत्र के ग्राम कुशावली के रहने वाले मात्र चार वर्षीय रुद्र भान राणा ने अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति से देश-दुनिया को हैरान कर दिया है। रुद्र ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए मात्र एक मिनट पांच सेकंड में सौरमंडल के सभी आठ ग्रहों की न केवल पहचान (Visual Recognition) की, बल्कि उनसे जुड़े तथ्यों को भी सटीकता के साथ सुनाया।
रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज हुआ नाम
रुद्र की इस अद्भुत उपलब्धि को 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने आधिकारिक तौर पर मान्यता प्रदान कर दी है। इसके साथ ही, उनके नाम को 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और प्रतिष्ठित 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के लिए भी भेजा गया है। इतनी कम उम्र में अंतरिक्ष विज्ञान जैसे जटिल विषय में ऐसी पकड़ ने विशेषज्ञों को भी अचंभित कर दिया है।
परिवार का समर्पण
रुद्र, धन सिंह राणा के पौत्र और रंजीत सिंह राणा (एचसीएल में कंसल्टेंट) के पुत्र हैं। उनकी सफलता के पीछे उनकी माता, ज्योति सिंह का बड़ा योगदान है। बेटे की प्रतिभा को निखारने के लिए पूर्व इंजीनियर ज्योति सिंह ने अपने करियर की दिशा बदली और शिक्षण क्षेत्र को चुना। ज्योति के अनुसार, रुद्र बचपन से ही नई चीजें सीखने के प्रति जिज्ञासु रहा है और अंतरिक्ष व सामान्य ज्ञान में उसकी विशेष रुचि है।
रुद्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से मेरठ और सरधना क्षेत्र में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रुद्र की यह सफलता अन्य बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।