• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दिल्ली से महोबा जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौके पर ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 08:06:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 08:06:57 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत
ग्रेटर नोएडा में भीषण बस हादसा, स्लीपर बस में लगी आग

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में भीषण बस हादसा, स्लीपर बस में लगी आग
  2. खिड़की से कूदकर बचे यात्री, 9 की दर्दनाक मौत
  3. धमाकों की आवाज के साथ धूं-धूं कर जली डबल डेकर बस

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दिल्ली से महोबा जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। दयानतपुर गांव के पास हुए इस हादसे में 9 यात्रियों की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग बच्चे शामिल हैं। राज कल्पना ट्रैवल्स की यह बस (BR32 PA8647) जब एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं।

खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

ड्राइवर ने बस में धुआं और लपटें उठती देख समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया। हादसे के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। आग फैलते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई, जहां कई यात्रियों ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।


अंदर ही फंसे रह गए कई लोग

आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि अंदर मौजूद कुछ यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे अंदर ही फंस गए। झुलसे और घायल हुए यात्रियों को तत्काल पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोर में करीब 3:30 बजे प्रशासन की ओर से 9 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की गई।

पटाखे फूटने जैसी आईं आवाजें

हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और टोलकर्मियों के अनुसार, जब बस धूं-धूं कर जल रही थी, तब उसमें से बार-बार पटाखे फूटने जैसी तेज आवाजें आ रही थीं। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि बस में यात्रियों के सामान के साथ अवैध रूप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसकी वजह से आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, पुलिस प्रशासन आग लगने के सही कारणों की तकनीकी जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- नवा रायपुर में महानदी भवन के सामने आग का गोला बनी बस, 30 सरकारी कर्मचारी थे सवार, कूदकर बचाई जान

20 मिनट तक रोका गया ट्रैफिक, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की प्राइवेट सुरक्षा टीम, स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की विकरालता को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जेवर टोल और फलैदा कट पर करीब 20 मिनट के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर पहुंचीं 4-5 फायर टेंडर और पानी के टैंकरों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया गया।