• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

UP में मस्जिद पर चला बुलडोजर: जिला जज के फैसले के बाद बड़ा एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात... सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को जिला जज न्यायालय के फैसले के बाद शनिवार सुबह छह बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 11:45:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 11:45:50 AM (IST)
UP में मस्जिद पर चला बुलडोजर: जिला जज के फैसले के बाद बड़ा एक्शन, भारी पुलिस बल तैनात...  सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चला बुलडोजर

HighLights

  1. सहारनपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई
  2. सांसद इकरा हसन को घर पर नजरबंद किया
  3. मस्जिद को अवैध बताते हुए शिकायत दर्ज हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सहारनपुर। जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को शनिवार सुबह बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान छह बुलडोजर लगाए गए। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस बीच कैराना सांसद इकरा हसन को उनके कैराना स्थित घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

naidunia_image

मार्च-2025 में की गई थी शिकायत

कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मार्च-2025 में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद अवैध है। इसके अलावा परिसर का व्यावसायिक उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने इसे कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।


यह मामला करीब डेढ़ वर्ष से सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा था। जुलाई में कोर्ट ने मस्जिद को अवैध माना था। इसके बाद मामले को जिला जज न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

जिला जज न्यायालय ने भी आदेश को माना सही

जिला जज न्यायालय ने तीन दिन पहले दिए अपने आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही माना। इसके बाद शनिवार सुबह मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

रात में फैली थी ध्वस्तीकरण की अफवाह

शुक्रवार रात से ही शहर में मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की अफवाह फैल रही थी। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर सांसद और पार्षदों की ओर से बयानबाजी भी सामने आई। शनिवार सुबह छह बुलडोजर की मदद से कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। सुरक्षा के लिए शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

इकरा हसन को घर पर किया नजरबंद

कैराना सांसद इकरा हसन कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद के प्रकरण को लेकर रात में सहारनपुर जा रही थीं। इसी दौरान कैराना थाना पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके आवास पर मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित अप्रिय स्थिति को देखते हुए यह कार्रवाई की।