शादीशुदा महिला से संबंध बना रहा था प्रेमी, पति जागा, तो तकिया से मुंह दबाकर की हत्या; फिर दोबारा...
बागपत के किसान सचिन डागर हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी रचना के प्रेमी सोनू को गिरफ्तार किया। जांच में प्रेम संबंध, साजिश, नींद की गोलियां और हत्या के ब...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 03:23:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 03:23:39 PM (IST)
किसान सचिन डागर हत्याकांड में खुलासा। (जागरण)HighLights
- किसान सचिन डागर की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार हुआ।
- पत्नी रचना पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई।
- खीर में नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई।
डिजिटल डेस्क, बागपत। किसान सचिन डागर हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और उसका प्रेमी देर रात शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी पति जाग गया। पकड़े जाने के डर से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी और महिला के बीच में लंबे समय से प्रेम संबंध थे।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
- पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी रचना और आरोपी सोनू की पहचान करीब डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। रचना ने 12 जून की रात को रचना ने सोनू को मिलने के लिए बुलाया था।
इससे पहले रचना ने पति सचिन डागर को खीर में नींद की गोलियां दे दी थी, जिससे वह सोता रहे। सोनू के आने के बाद वह शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी सचिन की आंख खुल गई। दोनों को पकड़े जाने का डर सताने लगा। उन्होंने तकिए से सचिन का मुंह पूरी ताकत से दबा दिए। नींद की गोली के असर के कारण वह ज्यादा देर तक बचाव नहीं कर सका और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
- हत्या के बाद रचना ने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश की। शुरुआती जांच में मामला सामान्य मौत की तरह पेश किया गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूरे घटनाक्रम की परतें खोल दीं।
- पुलिस ने 13 जून को रचना को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया, जिसमें उसके प्रेमी की भूमिका भी सामने आई।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले में बोले सीएम योगी- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
रंगे हाथ पकड़े जाने का था डर
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि वारदात वाली रात वह रचना के साथ था। इसी दौरान सचिन की नींद खुल गई थी। दोनों को डर था कि उनका संबंध उजागर हो जाएगा। इसी भय में उन्होंने मिलकर सचिन की हत्या कर दी।
![naidunia_image]()
हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी
- घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के खेतों में छिपा रहा। फिर उसने गाजियाबाद, शामली और अन्य रिश्तेदारों के यहां जाकर फरारी काटी। पुलिस ने उसे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा वाले मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
- जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 10 जून को ओमान के मस्कट से भारत लौटा था। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।