UP में 1 लाख का इनामी जुबैर एनकाउंटर में मारा गया... हत्या, लूट जैसे 24 मामले थे दर्ज
उत्तर प्रदेश में एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर एसटीएफ और पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उस पर 24 आपराधिक मु ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:41:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:41:05 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर मारा गया। (फाइल फोटो)HighLights
- एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ
- इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हुई
- जुबैर पर हत्या, लूट और डकैती सहित मुकदमे दर्ज थे
एजेंसी, मेरठ। उत्तर प्रदेश में एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर एनकाउंटर में मारा गया। एसटीएफ और लोहियानगर पुलिस के साथ जुबैर पुत्र रफतउल्ला निवासी नौशा थाना बरला जनपद अलीगढ़ निवासी का एनकाउंटर अलीपुर क्षेत्र में हुआ था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को मौके से एक बाइक, दो पिस्टल मिली है। एसटीएफ अफसरों के अनुसार जुबैर पर हत्या, लूट, डकैती सहित 24 मुकदमे दर्ज थे।। वह मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में राव दानिश हिलाल की हत्या का आरोप था, जिसमें वह फरार चल रहा था। उस पर अलीगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था।