विराट कोहली और अनुष्का की वृंदावन में गोपनीय एंट्री, स्थानीय पुलिस को भी नहीं हुई जानकारी, संत प्रेमानंद से करेंगे मुलाकात
Virat and Anushka Vrindavan visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोमवार देर रात अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चुपचाप वृंदावन पहुं ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 04:04:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 04:08:11 PM (IST)
विराटऔर अनुष्का की वृंदावन में गोपनीय एंट्री, संत प्रेमानंद से करेंगे मुलाकातHighLights
- पहली बार जनवरी 2023 में मिलने आए थे
- प्रशासन को कार्यक्रम की पूर्व सूचना नहीं दी गई
- संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन भेंट की थी
डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोमवार देर रात अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चुपचाप वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यहां एक होटल में ठहराव किया है।
उनकी यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। यहां तक कि स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन को भी उनके कार्यक्रम की पूर्व सूचना नहीं दी गई।
संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगे
बताया जा रहा है कि विराट कोहली मंगलवार को संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगे। जब-जब जीवन के महत्वपूर्ण या चुनौतीपूर्ण मोड़ों पर विराट स्वयं को मानसिक रूप से विचलित महसूस करते हैं, तब-तब वे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचते रहे हैं।
पहली बार जनवरी 2023 में मिलने आए थे
विराट कोहली पहली बार जनवरी 2023 में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद से मिलने आए थे। उस मुलाकात के बाद संत प्रेमानंद की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और उनकी एकांत वार्ताओं में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आने लगे।
संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन संत प्रेमानंद से भेंट की थी
इसके बाद 13 मई को, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन, विराट ने संत प्रेमानंद से भेंट की थी। उस दौरान संत ने उन्हें जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों को समझने और स्वीकार करने का संदेश दिया था। फिर 16 दिसंबर को भी दोनों के बीच आध्यात्मिक चर्चा हुई थी।
अब एक बार फिर विराट कोहली संत प्रेमानंद से मिलने वृंदावन पहुंचे हैं। इस बार भी उनकी यात्रा को बेहद गोपनीय रखा गया है। यहां तक कि होटल में उनका कमरा किसी अन्य नाम से बुक कराया गया है।