गोलियों की गूंज से दहला अमेरिका का 'टाइम्स स्क्वायर', फायरिंग से भगदड़ में एक घायल, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा
अमेरिका का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल 'टाइम्स स्क्वायर' एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा है। इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अपनी जा...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 11:13:16 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 11:14:48 AM (IST)
न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर अंधाधुंध फायरिंगHighLights
- न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर फिर अंधाधुंध फायरिंग
- फायरिंग से पर्यटकों में मची भगदड़; एक घायल
- परेड और वर्ल्ड कप के कारण जुटी थी भारी भीड़
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल 'टाइम्स स्क्वायर' एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा है। गुरुवार दोपहर हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अपनी जान बचाने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मुस्तैद न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) ने तुरंत पीछा करके एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
परेड और वर्ल्ड कप के कारण थी भारी भीड़
यह वारदात उस समय हुई, जब टाइम्स स्क्वायर पर आम दिनों से कहीं ज्यादा भीड़ थी। दरअसल, कुछ ही समय पहले निचले मैनहट्टन में 53 साल बाद NBA चैंपियन बनी 'न्यू यॉर्क निक्स' बास्केटबॉल टीम के स्वागत में एक भव्य परेड खत्म हुई थी। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों फैंस वहां जुटे थे। इसके अलावा, पिछले हफ्ते से शुरू हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के कारण भी शहर में भारी संख्या में विदेशी पर्यटक आए हुए हैं।
तैनात थे दस हजार पुलिसकर्मी
हैरानी की बात यह है कि परेड की सुरक्षा के लिए शहर में करीब 10,000 पुलिसकर्मी तैनात थे और यह गोलीबारी पुलिस की एक खड़ी गाड़ी से महज कुछ मीटर की दूरी पर ही अंजाम दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनते ही लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर छिपने लगे।
यह भी पढ़ें- इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर पर धुआं उठते ही बाहर कूदा ड्राइवर, देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी
चार दिनों के भीतर दूसरी वारदात
सुरक्षा के कड़े दावों के बीच टाइम्स स्क्वायर पर पिछले चार दिनों में यह दूसरी गोलीबारी है। इससे पहले 16 जून को भी इसी जगह 42वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे के चौराहे पर जश्न के दौरान कम से कम 7 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया था। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को नियंत्रण में ले लिया है और पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ जारी है।