• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

भारत ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दुर्गा पूजा का त्योहार; नेपाल से USA तक रौनक

Durga Puja abroad: ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका और बांग्लादेश जैसे देशों में शरद नवरात्रि और दुर्गा उत्सव की रौनक ठीक वैसी ही होती है जैसी कोलकाता या दिल्ली में देखने को मिलती है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 02:43:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 02:43:27 PM (IST)
भारत ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दुर्गा पूजा का त्योहार; नेपाल से USA तक रौनक
भारत ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दुर्गा पूजा का त्योहार

HighLights

  1. विदेश में रहने वाले भारतीय धूमधाम से मनाते हैं दुर्गा पूजा
  2. नेपाल में 'दशैन' और बांग्लादेश में सजते हैं विशाल पंडाल
  3. अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखा दुर्गा उत्सव का क्रेज

डिजिटल डेस्क। दुर्गा पूजा केवल भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में बसे भारतीय समुदाय ने इसे वैश्विक मंच पर पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका और बांग्लादेश जैसे देशों में शरद नवरात्रि और दुर्गा उत्सव की रौनक ठीक वैसी ही होती है जैसी कोलकाता या दिल्ली में देखने को मिलती है।

भव्य पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमाएं, पारंपरिक ढाक की थाप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच इन देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय पूरे समर्पण के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के उन प्रमुख 5 देशों के बारे में, जहां दुर्गा पूजा का उत्सव बेहद खास और भव्य होता है...


नेपाल: 'दशैन' के रूप में 10 दिनों तक चलता है महापर्व

naidunia_image

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दुर्गा पूजा (Durga Puja) को 'दशैन' कहा जाता है, जो वहां का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार है। 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस उत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा पालन किया जाता है। दशैन के दौरान पूरा नेपाल भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य एक जगह जुटते हैं, बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। इस राष्ट्रीय पर्व पर नेपाल में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।

बांग्लादेश: विशाल बंगाली आबादी के साथ हर जिले में सजते हैं पंडाल

naidunia_image

भारत के बाद बांग्लादेश (Bangladesh Durga Puja) में सबसे बड़ी बंगाली हिंदू आबादी निवास करती है। यही वजह है कि यहां दुर्गा पूजा बेहद भव्य और विस्तृत रूप से मनाई जाती है। ढाका, चटगांव, सिलहट समेत देश के लगभग हर शहर और ग्रामीण इलाकों में आकर्षक पंडाल बनाए जाते हैं। खूबसूरत मूर्तियों की स्थापना, महाआरती और पुष्पांजलि के साथ लोग देवी दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

यूनाइटेड किंगडम (UK): पारंपरिक अंदाज में लंदन से लेकर मैनचेस्टर तक पूजा

naidunia_image

ब्रिटेन में रहने वाला भारतीय समाज, विशेषकर बंगाली एसोसिएशन, दुर्गा पूजा को बेहद प्रामाणिक अंदाज में आयोजित करता है। यहां स्थापित की जाने वाली देवी दुर्गा की मूर्तियां विशेष रूप से भारत से मंगवाई जाती हैं। पूजा के दिनों में पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रवींद्र संगीत, नृत्य और बंगाली व्यंजनों का आनंद लिया जाता है। भारत से आए जाने-माने कलाकार भी इन आयोजनों में प्रस्तुतियां देते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): 1970 के दशक से सभी 50 राज्यों में धूम

naidunia_image

अमेरिका में बंगाली प्रवासियों की एक बड़ी संख्या बसती है। 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका में शुरू हुआ दुर्गा पूजा का यह सिलसिला आज देश के सभी 50 राज्यों तक पहुंच चुका है। अमेरिका की प्रमुख बंगाली संस्थाएं और कम्युनिटी सेंटर्स 5 दिनों के इस उत्सव को पूरे नियम-कायदों के साथ मनाते हैं। वीकेंड्स पर विशेष पंडाल सजाए जाते हैं, जहां प्रवासी भारतीय एक साथ मिलकर पूजा करते हैं और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी से मेलबर्न तक कम्युनिटी फील और सांस्कृतिक मिलन

naidunia_image

ऑस्ट्रेलिया में दुर्गा पूजा की शुरुआत 1974 में सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में महज 12 परिवारों ने मिलकर की थी। आज यह उत्सव ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर आयोजित होता है। सिडनी और मेलबर्न जैसे शहरों में बंगाली समुदाय के साथ-साथ अन्य भारतीय प्रवासी भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं। मेलबर्न के कीज़बोरो में होने वाली पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामुदायिक एकजुटता और आपसी मिलन का एक बड़ा जरिया बन चुकी है।

यह भी पढ़ें- भारत के अलावा किस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय? इन 5 देशों में बसती है हिंदुस्तान की बड़ी आबादी

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।