अमेरिका में पूजा कराना नहीं है सस्ता! एक सत्यानारायण कथा के लिए पंडित जी लेते हैं इतनी फीस
अमेरिका में हिंदू पूजा कराने वाले पंडितों की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सत्यानारायण कथा के लिए 300-350 डॉलर तक शुल्क लेने की जानकारी व...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 01:40:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 01:40:14 PM (IST)
अमेरिका में पूजा कराना सस्ता नहीं है। (सोशल मीडिया)HighLights
- सत्यानारायण पूजा के लिए 300-350 डॉलर तक फीस।
- मंदिर में पूजा कराने पर अलग शुल्क देना पड़ता।
- पूजा सामग्री का खर्च भी अलग से जुड़ता है।
डिजिटल डेस्क। अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो देखकर अमेरिकार में पंडित जी की फीस पर नई बहस छेड़ दी है।
वीडियो में उन्होंने बताया कि अमेरिका में धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले पंडितों की फीस भारत की तुलना में कई गुना अधिक है। जैसे ही लोगों ने पूजा की फीस सुनी, कुछ लोग हैरान रह गए, जबकि कई लोगों ने इसे वहां की खर्चों के हिसाब से ठीक बताया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर हजारों रिएक्शन आ रहे हैं।
अमेरिका में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर सरिका यादव ने इंस्टाग्राम पर साझा किए वीडियो में बताया कि वहां एक सामान्य सत्यानारायण पूजा कराने के लिए पंडित 300 से 350 डॉलर तक शुल्क लेते हैं। इंडियन करेंसी में यह राशि करीब 28 हजार से 33 हजार रुपये के बराबर बैठती है। पूजा किसी मंदिर में आयोजित की है, तो मंदिर शुल्क एक्स्ट्रा लगता है। उसके बाद 100 से 150 डॉलर का खर्चा आता है। यह लगभग 10 से 15 हजार रुपये होते हैं।
पूजा सामग्री का अलग से खर्च
सरिका के अनुसार पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री का खर्च अलग होता है। कई बार परिवार खुद सामग्री की व्यवस्था करता है। कुछ मामलों में पंडित जी इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लेते हैं। गृह प्रवेश, धनतेरस, सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर पंडितों की मांग काफी बढ़ जाती है। तब उनकी आय और ज्यादा हो जाती है।
धार्मिक वीजा पर जाते हैं अमेरिका
वीडियो में बताया गया कि कई भारतीय पंडित अमेरिका में धार्मिक सेवाएं देने के लिए R-1 वीजा का उपयोग करते हैं। यह विशेष वीजा धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए जारी किया जाता है।