• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

अमेरिका के मिशिगन में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन में खुद भी मृत मिला हमलावर

अमेरिका के मिशिगन में गोलाबारी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 08:42:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 08:42:54 AM (IST)
अमेरिका के मिशिगन में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन में खुद भी मृत मिला हमलावर
मिशिगन में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

HighLights

  1. मिशिगन में हैरान करने वाली फायरिंग की घटना
  2. ताबड़तोड़ फायरिंग में अब तक पांच लोगों की मौत
  3. सर्च ऑपरेशन में खुद भी मृत पाया गया हमलावर

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन में गोलाबारी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार,सर्च ऑपरेशन में हमलावर खुद भी मृत पाया गया है।

पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली

शुक्रवार सुबह 11:40 बजे के आसपास पुलिस को मिशिगन की मिसौकी कांउटी स्थित एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को तीन लोग मृत पाए गए जबकि एक घायल मिला। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गाड़ी में मृत मिला आरोपी

जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान चाड हिकमैन 39 वर्षीय के रूप में हुई, जो पुलिस के पहुंचने के बाद मौके से फरार हो चुका था। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को दूसरे घर में एक शव और मिला। मामले की जांच में जुटी में पुलिस को व्हिटलॉक झील के पास एक गाड़ी मिली, तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी हिकमैन के साथ और अन्य व्यक्ति मृत मिला।

यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में चाचा को मारी गोली, बेटों को बेरहमी से पीटा: 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

लेफ्टिनेंट एशली मिलर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई। यह बेहद निराशाजनक और दिल तोड़ने वाली घटना है। मृतक लोगों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।