चलती गाड़ियों के बीच प्लेन की क्रैश लैंडिंग, अमेरिका का VIDEO हुआ वायरल
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक छोटा विमान व्यस्त सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों से टकरा ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 11:32:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 11:32:12 AM (IST)
अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की क्रैश लैंडिंग।HighLights
- अमेरिका में चलती सड़क पर प्लेन की क्रैश लैंडिंग।
- लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों से टकराया प्लेन।
- इंजन में आई थी तकनीकी खराबी।
डिजिटल डेस्क। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक छोटा विमान व्यस्त सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, विमान में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पर्याप्त पावर नहीं बची थी, जिसके चलते पायलट को सड़क पर लैंडिंग करनी पड़ी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान सड़क पर उतरते ही कई वाहनों से टकरा जाता है। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
फ्यूल टैंक हुआ क्षतिग्रस्त
पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान का दाहिना पंख एक वाहन से टकरा गया, जिससे उसका फ्यूल टैंक ढीला हो गया। टैंक सड़क पर खड़ी एक SUV के पिछले हिस्से से जा टकराया और वाहन के भीतर घुस गया। एहतियातन हादसे के बाद सड़क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और यात्रियों को ट्रैफिक में देरी की सूचना दी गई।
इंजन में आई थी तकनीकी खराबी
जानकारी के मुताबिक, विमान गेन्सविले के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कैंटन स्थित चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी महसूस हुई, जिसके बाद उसने विमान को वापस गेन्सविले की ओर मोड़ने का निर्णय लिया।
हालांकि, एयरपोर्ट तक पहुंचने से पहले ही पावर खत्म हो गई और सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फिलहाल, संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।