अमेरिका: फ्लाइट में सो रही महिला से छेड़छाड़, भारतीय मूल के व्यक्ति को हो सकती है 2 साल की जेल
अमेरिका में हवाई यात्रा के दौरान एक महिला सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने के मामले में भारतीय मूल के 38 वर्षीय वरुण अरोड़ा को वर्जीनिया की फेडरल कोर्ट न ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 03:39:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 03:39:07 PM (IST)
अमेरिका: फ्लाइट में सो रही महिला से छेड़छाड़, सांकेतिक तस्वीरHighLights
- फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ करने वाला भारतीय मूल का व्यक्ति दोषी
- सोने का नाटक कर किया यौन उत्पीड़न, 7 मई 2026 को सुनाई जाएगी सजा
- दोषी वरुण अरोड़ा अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है; जेल के बाद होगा डिपोर्ट
डिजिटल डेस्क। अमेरिका में हवाई यात्रा के दौरान एक महिला सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने के मामले में भारतीय मूल के 38 वर्षीय वरुण अरोड़ा को वर्जीनिया की फेडरल कोर्ट ने दोषी ठहराया है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, अरोड़ा अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है और अब उसे दो साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
सोने का नाटक कर की शर्मनाक हरकत
यह घटना 29 अगस्त 2024 की है, जब वरुण अरोड़ा रोड आइलैंड से वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट में सवार था। पीड़ित महिला उसकी बगल वाली सीट पर बैठी थी और सो रही थी।
- सोने का ढोंग: जब विमान लैंड करने वाला था और महिला की नींद खुली, तो उसने पाया कि अरोड़ा उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।
- पकड़े जाने पर चालाकी: पकड़े जाने के डर से अरोड़ा ने 'स्लीप मास्क' पहन रखा था और गहरी नींद में होने का नाटक कर रहा था।
- लगातार उत्पीड़न: महिला ने कई बार उसका हाथ हटाया और विरोध किया, लेकिन अरोड़ा ने रुकने के बजाय बार-बार वही हरकत दोहराई जैसे उसे कुछ पता ही न हो।
अदालत का फैसला और अवैध स्टेटस
29 जनवरी 2025 को जूरी ने पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर अरोड़ा को जानबूझकर उत्पीड़न करने का दोषी माना। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अरोड़ा के पास अमेरिका में रहने का कोई वैध कानूनी दस्तावेज (Status) नहीं है।