• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

अमेरिकी विमान में अफरा-तफरी, यात्री ने सहयात्री पर किया हमला,'डक्ट टेप' से बांधकर किया काबू, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

आरोपी यात्री यहीं नहीं रूका उसने क्रू मेंबर पर नस्लभेदी और समलैंगिक विरोधी टिप्पणियां कीं। जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 02:51:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 02:57:53 PM (IST)
अमेरिकी विमान में अफरा-तफरी, यात्री ने सहयात्री पर किया हमला,'डक्ट टेप' से बांधकर किया काबू, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
'डक्ट टेप' से बांधकर आरोपी यात्री को किया गया काबू

HighLights

  1. अमेरिकन एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग
  2. यात्री ने सहयात्री पर किया हमला
  3. 'डक्ट टेप' से बांधकर किया काबू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन एयरलाइंस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमेरिका डलास-फोर्ट वर्थ से नेवार्क जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक आपा खो दिया और सहयात्री के साथ हिंसक व्यवहार करने पर उतर आया।

उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद आरोपी यात्री ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने बगल में बैठे सहयात्री की गर्दन पकड़कर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जब सहायक टीम की ओर से उनको शांत कराने का प्रयास किया गया तो आरोपी यात्री उनके साथ भी बदसलूकी पर उतर आया।

क्रू मेंबर पर नस्लभेदी टिप्पणी

इस घटनाक्रम के अलावा आरोपी यात्री यहीं नहीं रूका उसने क्रू मेंबर पर नस्लभेदी और समलैंगिक विरोधी टिप्पणियां कीं। जिससे स्थिति और बिगड़ गई। मामले को देखते हुए विमान में पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल था।

डक्ट टेप से बांधा आरोपी यात्री

बता दें कि, यात्री के बढ़ते हिंसक व्यवहार को देखते हुए फ्लाइट में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जुआन मेजिया और एक अन्य यात्री ने तुरंत आगे आकर मामले में हस्तक्षेप किया और हिंसक यात्री को जिप टाई व डक्ट टेप से सीट पर बांधकर काबू में किया।


यह भी पढ़ें- Lionel Messi Retirement: मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में कहा- मैंने अपना सब कुछ दे दिया

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

एक यात्री ने इस पूरे मामले की फोटो साझा की है जिसमें उस व्यक्ति की कलाई, धड़ और सिर के चारों ओर टेप के कई लूप लगे हुए थे। इसके बाद वह आरोपी यात्री शांति से बैठा रहा।

इतना ही नहीं, यात्री के हंगामे को देखते हुए पायलट को फ्लाइट का रूट बदलना पड़ा और विमान की बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त... हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश, पुनर्निर्माण की उठी मांग