• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

15 साल बाद Apple में बड़ा बदलाव, Tim Cook की जगह John Ternus बने CEO; जानिए कितनी थी कुक की कमाई

Apple में 1 सितंबर से बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। करीब 15 साल तक CEO रहे Tim Cook अब Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 03:11:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 03:11:30 PM (IST)
15 साल बाद Apple में बड़ा बदलाव, Tim Cook की जगह John Ternus बने CEO; जानिए कितनी थी कुक की कमाई
Tim Cook ने छोड़ी CEO की कुर्सी, John Ternus बने नए बॉस (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. John Ternus ने 1 सितंबर से Apple CEO की कमान संभाली
  2. Tim Cook अब Executive Chairman की नई भूमिका निभाएंगे
  3. 9 सितंबर को Ternus पहली बड़ी सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज कराएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple में करीब 15 साल बाद टॉप लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है। Tim Cook ने CEO का पद छोड़ दिया है और 1 सितंबर से John Ternus ने कंपनी के नए CEO की जिम्मेदारी संभाल ली है। हालांकि, Tim Cook Apple से अलग नहीं हुए हैं। वह अब Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे।

Tim Cook की नई भूमिका क्या होगी?

Tim Cook ने अगस्त 2011 में Steve Jobs के बाद Apple CEO का पद संभाला था। CEO पद छोड़ने से एक दिन पहले उन्होंने X पर लिखा कि उनका टाइटल बदल जाएगा, लेकिन Apple कम्युनिटी के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा।


Apple के मुताबिक, Executive Chairman के तौर पर Cook कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण कामों में मदद करते रहेंगे। इनमें दुनिया भर के नीति-निर्माताओं के साथ बातचीत करना भी शामिल है।

Cook के कार्यकाल में Apple Watch, AirPods, HomePod और Vision Pro जैसे प्रोडक्ट लॉन्च हुए। Apple Music और Apple TV जैसी सर्विस का भी विस्तार हुआ। इस दौरान कंपनी की मार्केट वैल्यू 2011 में करीब 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर आज 4.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है।

naidunia_image

कौन हैं John Ternus?

John Ternus ने 2001 में Apple के साथ काम शुरू किया था। CEO बनने से पहले वह Hardware Engineering के Senior Vice President थे। उन्होंने Mac, iPad और AirPods समेत Apple के कई बड़े प्रोडक्ट के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ternus ने ऐसे प्रोडक्ट के डेवलपमेंट की देखरेख की, जिनसे Apple की करीब 80 प्रतिशत कमाई होती है। Mac की बिक्री मजबूत करने, Pro सीरीज के विस्तार और Mac में Apple के अपने चिप्स लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

iPhone Air लॉन्च से बढ़ी पहचान

हाल के महीनों में Ternus Apple के बड़े कार्यक्रमों में ज्यादा नजर आए। उन्होंने iPhone 17 series के लॉन्च के दौरान iPhone Air पेश किया था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने MacBook Neo भी पेश किया।

9 सितंबर को पहली बड़ी मौजूदगी

Apple CEO के तौर पर Ternus की पहली बड़ी सार्वजनिक मौजूदगी 9 सितंबर को होने की उम्मीद है। इसी दिन Apple का अगला लॉन्च कार्यक्रम होना है, जहां iPhone 18 Pro series और पहला iPhone Fold पेश किए जाने की संभावना है।

Tim Cook की 2025 में कमाई

ब्लूमबर्ग के अनुसार, Tim Cook ने 2025 में कुल करीब 74.3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 704 करोड़ रुपये कमाए। इसमें उनकी बेस सैलरी करीब 28 करोड़ रुपये थी। पैकेज में स्टॉक अवॉर्ड्स, नॉन-इक्विटी इंसेंटिव और अन्य अलाउंसेज भी शामिल थे। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 3 बिलियन डॉलर यानी 28,400 करोड़ रुपये है।