• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • विदेश

    कंधे पर उठाया और बिना रस्सी बांधे 'Bungee...' ब्राजील बंजी जंपिंग हादसे के ये आखिरी पल दिल दहला देंगे

    साओ पाउलो राज्य में बिना लाइसेंस वाले बंजी-जंपिंग के दौरान एक बड़ा ब्लंडर हुआ, जिसके कारण 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की 130 फीट की...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
    Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 04:04:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 04:04:11 PM (IST)
    • Join करें
    कंधे पर उठाया और बिना रस्सी बांधे 'Bungee...' ब्राजील बंजी जंपिंग हादसे के ये आखिरी पल दिल दहला देंगे
    कंधे पर उठाया और बिना रस्सी बांधे 'Bungee...'

    HighLights

    1. इंस्ट्रक्टर की लापरवाही से हार्नेस की रस्सी जोड़े बिना ही युवती को पुल से नीचे कुदाया गया
    2. 130 फीट से गिरने के बाद भी जिंदा थी मारिया, मौके पर मौजूद नर्स ने बढ़ाया था हौसला
    3. ब्राजील पुलिस ने गैर-लाइसेंसी बंजी जंपिंग आयोजकों पर कसा शिकंजा, मामले की जांच जारी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों को दहला देने वाला एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। साओ पाउलो राज्य में बिना लाइसेंस वाले बंजी-जंपिंग के दौरान एक बड़ा ब्लंडर हुआ, जिसके कारण 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की 130 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

    यह दिल दहला देने वाली घटना लाइमेरा और कॉर्डिरोपोलिस के बीच स्थित 'पोंटे डो एस्केलेटो' (स्केलेटन ब्रिज) पर हुई। जांच के मुताबिक, इंस्ट्रक्टर ने युवती को बिना सेफ्टी रस्सी (हार्नेस) बांधे ही पुल से नीचे धक्का दे दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंस्ट्रक्टर ने युवती को कंधे पर उठाया और किनारे से नीचे छोड़ दिया, जिसके तुरंत बाद लोग चिल्लाने लगे कि बंजी कॉर्ड तो जुड़ा ही नहीं था।


    गिरने के बाद भी जिंदा थी मारिया

    हादसे के वक्त वहां एक ऑफ-ड्यूटी नर्स रायजा डायस मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद मारिया कुछ देर तक जिंदा और होश में थी। रायजा ने उस तक पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। उन्होंने बेहद खड़ी ढलान और कीचड़ भरे रास्ते को एक रस्सी के सहारे पार किया, जिससे उनके हाथ भी छिल गए।

    नर्स ने याद किए आखिरी पल

    नर्स रायजा डायस ने टीवी नेटवर्क से बात करते हुए मारिया के आखिरी पलों को याद किया। उन्होंने कहा, "जब मैं नीचे पहुंची तो वह जोर-जोर से सांस ले रही थी। उसकी नब्ज बहुत कमजोर थी, लेकिन चल रही थी। मैंने उसकी आंखों को देखा और उससे बात भी की।" रायजा ने आगे बताया, "मेरी आदत है कि मैं मजाक में अक्सर कहती हूं कि मेरी शिफ्ट में कोई नहीं मरता। उस समय मैं ड्यूटी पर नहीं थी, फिर भी मैंने मारिया का हौसला बढ़ाने के लिए उससे यही कहा कि मेरी शिफ्ट में कोई नहीं मरता।" हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी मारिया को नहीं बचाया जा सका।

    छह लोग हिरासत में, जांच जारी

    इस दर्दनाक लापरवाही के मामले में अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। जांचकर्ता अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा नियमों की इस कदर अनदेखी क्यों की गई। जंप आयोजित करने वाले आयोजकों पर गंभीर लापरवाही और मौत के लिए जिम्मेदार होने के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अब बुजुर्ग नहीं रहेंगे अकेले! गुड़िया बनी सच्ची हमसफर, समय पर देगी दवा की याद; आपात स्थिति में केयरटेकर्स को भेजेगी अलर्ट