• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

31 साल की ट्रांस वुमन ने सौतेले पिता की आंखें फोड़ीं, कान काटे फिर किया दुष्कर्म! जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

ब्राजील के मनौस शहर में 31 साल की ट्रांस वुमन ऑरोरा नाओमी ला फे को 61 साल के सौतेले पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 03:48:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 03:55:35 PM (IST)
31 साल की ट्रांस वुमन ने सौतेले पिता की आंखें फोड़ीं, कान काटे फिर किया दुष्कर्म! जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
आरोपी ऑरोरा नाओमी ला फे गिरफ्तार ( फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ट्रांस वुमन ने सौतेले पिता पर किया हमला
  2. आंखें फोड़ीं, कान काटे, रेप का आरोप
  3. तीसरी मंजिल से कूदकर पीड़ित ने बचाई जान

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। ब्राजील के मनौस शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 31 साल की ट्रांस वुमन को अपने 61 साल के सौतेले पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पीड़ित की आंखें फोड़ने, कान काटने और रेप करने का आरोप लगा है। जान बचाने के लिए पीड़ित को तीसरी मंजिल की बालकनी से कूदना पड़ा, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमेशा के लिए चली गई आंखों की रोशनी

पुलिस के मुताबिक यह घटना 22 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे की है, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोपी ऑरोरा नाओमी ला फे अपने फ्लैट में पिता के आने का इंतजार कर रही थी। पिता के आते ही उसने हमला कर दिया।


हमले में पीड़ित की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। डॉक्टरों को सर्जरी कर उसकी दोनों आंखें निकालनी पड़ीं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेहोशी में रेप की आशंका, बालकनी से कूदा पीड़ित

जांच अधिकारियों का कहना है कि दर्द के कारण पीड़ित बेहोश हो गया था और आशंका है कि इसी दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। होश में आने पर पीड़ित कुछ भी देख नहीं पा रहा था, इसके बावजूद वह बालकनी की तरफ भागा और पड़ोस के घर की छत पर गिर गया। वहां से फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम ने उसे रेस्क्यू किया।

आरोपी बोली- नशे में थी, कुछ याद नहीं

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने रेप के आरोपों से इनकार किया है। उसका दावा है कि गांजा पीने की वजह से उसे हैल्यूजिनेशन हो रहा था और पूरी घटना याद नहीं है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित आरोपी को ट्रांस वुमन के रूप में स्वीकार नहीं करता था, जिस वजह से दोनों के बीच 5 साल से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।