• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में 3 पायलटों की बिगड़ी तबीयत, हवा में ही देनी पड़ी ऑक्सीजन

हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट (BA276) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रा के दौरान विमान उड़ा रहे तीनों पायलट अचानक बीमार पड...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 03:19:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 03:19:07 PM (IST)
हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में 3 पायलटों की बिगड़ी तबीयत, हवा में ही देनी पड़ी ऑक्सीजन
ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में 3 पायलटों की बिगड़ी तबीयत

HighLights

  1. हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में 3 पायलट बीमार
  2. 30 हजार फीट की ऊंचाई पर बिगड़ी सेहत, एक पायलट को दी गई ऑक्सीजन
  3. होटल के नाश्ते से फूड पॉइजनिंग की आशंका, सुरक्षित कराई गई लैंडिंग

डिजिटल डेस्क। हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट (BA276) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रा के दौरान विमान उड़ा रहे तीनों पायलट अचानक बीमार पड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि वे फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) का शिकार हुए हैं। इस घटना के बाद ब्रिटिश एयरवेज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

30,000 फीट की ऊंचाई पर बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, जब विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तब एक पायलट की सेहत इतनी बिगड़ गई कि उसे तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा। इसके बावजूद, बाकी दो पायलटों ने तबीयत खराब होने और लक्षणों के उभरने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए उड़ान को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाकर लैंड कराया।


होटल के नाश्ते और पानी पर शक

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने से पहले तीनों पायलटों ने हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित होटल में नाश्ता किया था और एक बाहरी वेंडर द्वारा सप्लाई किया गया बोतलबंद पानी पिया था। अनुमान है कि इसी दौरान उन्हें संक्रमण हुआ। घटना के बाद तीनों पायलटों ने एयर सेफ्टी रिपोर्ट दर्ज कराई है और उनकी बीमारी की सही वजह जानने के लिए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

एयरलाइन ने शुरू की होटल की समीक्षा

मामले पर अपना पक्ष रखते हुए ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि क्रू मेंबर्स की सेहत और यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सफर के दौरान किसी भी मोड़ पर यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ। एयरलाइन अब हैदराबाद के उस होटल की व्यवस्थाओं और भोजन की गुणवत्ता की गहन समीक्षा कर रही है जहां क्रू ठहरा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Ratlam Crime: जिस चोरी को चड्डी-बनियान गैंग की वारदात समझते रहे, उसमें पकड़ा गया नशे के लिए चोरी करने वाला