
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लॉस वेगास दौरा उनके भाषण से ज्यादा नए हेयरस्टाइल (Donald Trump New Hairstyle) को लेकर चर्चा में आ गया। 5 अगस्त को लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप के बालों ने सोशल मीडिया यूजर्स का खास ध्यान खींचा। इसके बाद उनके नए लुक को लेकर कई तरह के मीम्स और प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
लॉस वेगास स्थित रेड रॉक कैसिनो में आयोजित कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल की आर्थिक उपलब्धियों के साथ-साथ दवाओं की कीमतों में कमी और टैक्स में छूट जैसे मुद्दों पर बात कर रहे थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र उनके भाषण के बजाय उनके चमकदार और घने सुनहरे बाल बन गए।
🚨 Big Hair Trump memes are taking over the internet pic.twitter.com/pqUEnkZi09
— Zaheer 📉 Self Made Traders (@zaheir06) August 8, 2026
कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप के हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स, चुटकुले और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं तेजी से वायरल होने लगीं। कुछ यूजर्स ने मजाक में दावा किया कि ट्रंप ने विग पहन रखी है। वहीं, एक यूजर ने 'द न्यू ट्रंप हेयर सीरम' नाम से एआई वीडियो भी शेयर किया।
Trump - “This hair is tremendous”!
“Let me tie it back” pic.twitter.com/JCXFHZDKVW
— PatD (@patd1179) August 8, 2026
ट्रंप के समर्थक इस चर्चा में अलग नजर आए। कुछ समर्थकों ने उनके नए लुक की तारीफ करते हुए कहा कि वह उम्र बढ़ने के बावजूद पहले से ज्यादा युवा दिखाई दे रहे हैं।
President Trump when he sees all of @MAGADevilDog viral big Trump hair memes 😂 https://t.co/URx4fYpUqI pic.twitter.com/3IiNnKfK4O
— Politi_Rican 🇵🇷 𝕏 🇺🇸 (@TheRicanMemes) August 6, 2026
ट्रंप की भतीजी मैरी ट्रंप ने भी उनके हेयरस्टाइल को लेकर टिप्पणी की। एक टॉक शो में उन्होंने ट्रंप के बालों की तुलना मशहूर कार्टून कैरेक्टर हरमी द एल्फ से की।
The New Trump Hair Serum.
Get yours now 🫡💥 pic.twitter.com/nN2mdSQJ5m
— IRISH PATRIOT (@irishpatriot91) August 8, 2026
मैरी ट्रंप ने यह भी कहा कि बालों को लेकर अचानक बढ़ी चर्चा उन्हें अपने पिता फ्रेड ट्रंप की याद दिलाती है। उनके मुताबिक, डिमेंशिया और अल्जाइमर से जूझने के दौरान फ्रेड ट्रंप बाल झड़ने की समस्या को लेकर काफी परेशान रहते थे।